खरगोन में वीबीजीरामजी योजना के प्रचार के लिए बनाई रणनीति: सांसद गजेंद्र पटेल बोले- सम्मेलनों में किसान खुद बताएंगे योजना के फायदे – Khargone News

खरगोन में वीबीजीरामजी योजना के प्रचार के लिए बनाई रणनीति:  सांसद गजेंद्र पटेल बोले- सम्मेलनों में किसान खुद बताएंगे योजना के फायदे – Khargone News




खरगोन में केंद्र सरकार की ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ (वीबी जी रामजी) योजना के प्रचार-प्रसार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रणनीति तैयार की है। इस संबंध में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल की मौजूदगी में शुक्रवार दोपहर बाद 4:30 बजे एक जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि योजना की पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए मनरेगा योजना में बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी सम्मेलनों में किसान ही योजना की जानकारी देंगे। भाजपा जिला, ब्लॉक, ग्राम और फालियों तक ‘वीबी जी रामजी’ योजना को जनता तक पहुंचाएगी। इसके लिए पार्टी सम्मेलन, कार्यशाला और चौपाल का आयोजन करेगी। आरोप- विपक्ष केवल भ्रम फैला रहा
सांसद पटेल ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल ग्रामीण मजदूर हितैषी इस योजना को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह योजना मजदूरों के लिए लाभकारी है। प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के वक्ता सम्मेलन और चौपालों के माध्यम से ग्रामीण मजदूरों को यह जानकारी देंगे कि योजना से उन्हें कैसे अधिक लाभ मिलेगा। जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे ने बताया कि योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिला संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी दिनों में जिला और ब्लॉक स्तर पर सम्मेलन और चौपालें आयोजित की जाएंगी। बैठक में पार्टी के अन्य जिला पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।



Source link