IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20 मुकाबला 31 जनवरी को होगा. सीरीज में भारत ने 4-1 से अजेय बढ़त बना रखी है. लेकिन सीरीज में संजू सैमसन की खराब फॉर्म बड़ा मुद्दा बनी हुई है जिन्हें शुभमन गिल को ड्रॉप करके टीम में शामिल किया गया था. इसके बावजूद उनका आखिरी टेस्ट में खेलना कंफर्म है. इसके पीछे दो वजह सामने आई हैं, पहली वजह मुकाबला संजू सैमसन के होम ग्राउंड ग्रीनफील्ड तिरवनंतपुरम में खेला जाएगा. वहीं, दूसरी वजह सीतांसु कोटक का बयान है जिसमें उन्होंने सैमसन का पूरा सपोर्ट किया है.
चारों मैचों में नहीं चले सैमसन
संजू सैमसन का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक 4 मैच में नहीं चला है. पिछले टी20 मुकाबले में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था जिसमें संजू सैमसन शानदार टच में दिखे, लेकिन फिर 24 रन पर अपना विकेट गंवा दिया. वहीं, शुरुआती तीन मुकाबलों की बात करें तो उन्होंने एक भी मैच में दहाई का आंकड़ा पार नहीं किया. अब होमग्राउंड पर खेलना उनके लिए कमबैक का गोल्डन चांस होगा. सीतांसु कोटक ने संजू सैमसन की फॉर्म पर खुलकर बात की.
क्या बोले सीतांसु कोटक?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीतांसु कोटक ने कहा, ‘संजू एक सीनियर खिलाड़ी है, वह बहुत शानदार है. शायद उसने उतने रन नहीं बनाए जितने हर कोई चाहता, लेकिन यह क्रिकेट करियर का हिस्सा है. कभी-कभी आपके पास लगातार पांच पारियां होती हैं जिनमें आप बहुत रन बनाते हैं और कभी-कभी थोड़ा मुश्किल दौर आता है. यह सब एक व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह अपने दिमाग को कैसे मजबूत रखे और जाहिर है, हमारा काम उसे अच्छे मूड में रखना है.’
ये भी पढ़ें.. टी20I में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी,इस खिलाड़ी ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड
‘मेहनत कर रहे सैमसन’
उन्होंने आगे कहा, ‘वह प्रैक्टिस कर रहा है और कड़ी मेहनत कर रहा है, इसलिए हम सभी जानते हैं कि संजू क्या कर सकता है. मुझे नहीं लगता कि संजू के बारे में और कुछ कहने की जरूरत है क्योंकि वह सच में बहुत अच्छा रहा है.’ ग्रीनफील्ड स्टेडियम में ट्रेनिंग में सैमसन ने जमकर पसीना बहाया.उन्होंने नेट्स में लगभग आधे घंटे तक बैटिंग की. उन्होंने साइड-आर्मर हरि और रघु का सामना करके शुरुआत की, फिर लेफ्ट-आर्म स्पिनर अक्षर पटेल का सामना किया. इस सेशन के बाद हेड कोच गौतम गंभीर और बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल के साथ थोड़ी देर बातचीत हुई. अगर वह शनिवार को खेलते हैं, तो यह उनके घरेलू मैदान पर सैमसन का पहला इंटरनेशनल मैच होगा.