टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक कासिम अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना गुरुवार को हुई थी। जांच में सामने आया है कि जिस प्राइमरी स्कूल में यह घटना हुई, वहां दो शिक्षक पदस्थ हैं। घटना के दिन आरोपी कासिम अली स्कूल में मौजूद था, जबकि दूसरे शिक्षक बद्री प्रसाद तिवारी की ड्यूटी बीएलओ के कार्य में लगी थी। इस कारण कासिम अली स्कूल में अकेला था। स्कूल में तीन कमरे हैं। आरोपी शिक्षक सभी बच्चों को स्कूल के बाहर धूप में बैठाकर पढ़ा रहा था, जिससे क्लासरूम खाली थे। इसी दौरान कासिम अली किसी बहाने से मासूम बच्ची को एक खाली क्लासरूम में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर स्कूल के बाहर बैठे अन्य बच्चे दौड़कर अंदर पहुंचे। बच्चों को आता देख आरोपी शिक्षक ने बच्ची को धमकाया और फिर स्कूल से फरार हो गया। इसके बाद बच्ची अपने घर गई और अपनी दादी को शिक्षक की इस करतूत के बारे में बताया। पीड़ित बच्ची की उम्र 6 साल है और उसका एक 4 साल का छोटा भाई भी है। बच्ची अपने दादा-दादी के साथ रहती है, क्योंकि उसके माता-पिता मजदूरी करने के लिए हरियाणा गए हुए हैं। परिवार का भरण-पोषण मजदूरी से ही होता है। 16 साल पहले आया विभाग में घटना सामने आते ही कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। संकुल प्राचार्य पीएल अहिरवार ने बताया कि कासिम अली पहले ‘गुरु जी’ के पद पर कार्यरत था और वर्ष 2009-10 में शासन के निर्देश पर उसे शिक्षा विभाग में शामिल किया गया था। आरोपी के हैं दो बच्चे थाना प्रभारी मनोज सोनी ने बताया कि आरोपी शिक्षक के घर में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। बच्चे गांव में दुकान खोले हैं। पिता के नाम करीब दो एकड़ जमीन भी है। आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस के हाथ शिक्षक का एक कीपैड वाला मोबाइल हाथ लगा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास कोई दूसरा मोबाइल है या नहीं इस बारे में जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है। गुरुवार रात बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया। फिलहाल उसकी हालत ठीक है और घर पर है। आरोपी के घर प बुलडोजर चलाए प्रशासन इस पूरे मामले में आज बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज ने कहा कि जिले में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले दो महीने में हत्या और रेप की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। उन्होंने पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए एसपी मनोहर मंडलोई को हटाए जाने की मांग की है। वहीं थाना क्षेत्र के लोगों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग भी की है।
Source link