ICC T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मंच पूरी तरह से तैयार है, लेकिन पाकिस्तान का ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की वर्ल्ड कप में भागीदारी 2 फरवरी को कंफर्म हो जाएगी. लेकिन अब इस मुद्दे में नया मोड़ देखने को मिला है. अगर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप बॉयकॉट नहीं करता है, उसके लिए नई साजिश तैयारी चल रही है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की पोल खोल दी है. हालांकि, उस मसले में भी पाकिस्तान को बड़ा फटका लग सकता है.
क्या है पाकिस्तान का नया प्लान?
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने 2 फरवरी से पहले ही पाकिस्तान के नए ड्रामे का खुलासा किया है. उन्होंने स्वीकार किया कि बॉयकॉट का कदम उठाने का समय अब निकल गया है. उन्होंने पाकिस्तान की नई साजिश की तरफ इशारा कर दिया. जिसमें कहा गया कि पाकिस्तान टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकता है लेकिन भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर सकता है.
क्या बोले राशिद लतीफ?
लतीफ ने यूट्यूब चैनल CaughtBehind पर कहा, ‘अगर सरकार कहती है कि हम भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे, तो ICC को इसे मानना ही होगा. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो असली टकराव वहीं से शुरू होगा.’ जब उनसे पूछा गया कि अगर भारत और पाकिस्तान फाइनल में मिलते हैं तो क्या होगा, तो लतीफ ने जवाब दिया, ‘नहीं खेलेंगे.’ उन्होंने कहा कि यह मौका तब हाथ से निकल गया जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश को इवेंट से बाहर किए जाने के तुरंत बाद कोई कार्रवाई नहीं की.
ये भी पढ़ें.. टी20I में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी,इस खिलाड़ी ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड
अब चैप्टर खत्म- लतीफ
लतीफ ने आगे कहा, ‘हड़ताल का समय निकल गया है. हर फैसले का एक समय होता है. जब लोहा गरम हो, तभी चोट करनी चाहिए. वह समय पिछले हफ्ते ICC मीटिंग के दौरान था. हमने अपना समर्थन दिखाया. हमने उनके लिए वोट किया. वह चैप्टर अब खत्म हो गया है. अगर हम अब बहिष्कार करते हैं, तो इसका वैसा असर नहीं होगा.’