डियर ICC… सीट खाली है, तो युगांडा तैयार है, T20 वर्ल्ड कप को लेकर अब इस देश ने किया मजेदार पोस्ट

डियर ICC… सीट खाली है, तो युगांडा तैयार है, T20 वर्ल्ड कप को लेकर अब इस देश ने किया मजेदार पोस्ट


क्रिकेट युगांडा ने एक्स पर अचानक अपने एक पोस्ट से तहलका मचा दिया है. क्रिकेट युगांडा ने आइसलैंड क्रिकेट की पोस्ट का मजेदार जवाब देते हुए कहा कि T20 वर्ल्ड कप से उनके हटने से उन्हें फायदा होगा. क्रिकेट युगांडा ने कहा कि युगांडा के खिलाड़ियों के पासपोर्ट गर्म हैं,’बर्फ’ जैसे ठंडे नहीं, और वे ‘बोल्ड किट’ लेकर आएंगे. क्रिकेट युगांडा ने इस तरह आइसलैंड क्रिकेट पर अपना एक मजेदार तंज कसा है.

क्रिकेट युगांडा ने आइसलैंड पर कसा मजेदार तंज

आइसलैंड क्रिकेट अपने मजेदार X पोस्ट के लिए जाना जाता है और गुरुवार को उसने कहा कि T20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए बहुत कम समय बचा है, इसलिए वे पाकिस्तान की जगह नहीं ले पाएंगे, जो कथित तौर पर टूर्नामेंट का बॉयकॉट करने पर विचार कर रहा था. पहले बांग्लादेश ने भारत में राजनीतिक मुद्दों और सुरक्षा चिंताओं के कारण T20 वर्ल्ड कप से नाम वापस ले लिया था, उसकी जगह आखिरी समय में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source


‘सीट खाली है, तो युगांडा तैयार है’

युगांडा क्रिकेट ने अपना एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, ‘डिअर ICC, अगर T20 वर्ल्ड कप में कोई सीट खाली होती है, तो युगांडा तैयार है, सामान पैक है और पैड भी पहन लिए हैं. पासपोर्ट तैयार हैं (ठंडे नहीं). कोई बेकर ओवन नहीं छोड़ेगा और न ही कोई जहाज यू-टर्न लेगा. गर्मी, शोर, दबाव? हम बोल्ड किट लेकर आएंगे.’ आइसलैंड ने कहा कि पाकिस्तान पीछे हटता है या नहीं, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन कम समय होने की वजह से उनके लिए T20 वर्ल्ड कप में प्रोफेशनल तरीके से तैयारी करके मुकाबला करना नामुमकिन है.

आइसलैंड क्रिकेट ने क्या पोस्ट किया था?

इससे पहले आइसलैंड क्रिकेट ने मजाक में कहा था कि उनके कप्तान, जो एक प्रोफेशनल बेकर हैं, उन्हें अपने ओवन संभालने हैं, उनके शिप कैप्टन को अपना जहाज चलाना है और उनके बैंकरों को T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत जाने से पहले अभी दिवालिया होना बाकी है. आइसलैंड ने यह भी कहा था कि दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश होने के बावजूद, उनके पास ऑनलाइन फॉलोअर्स की एक ‘आर्मी’ है और वे एक्स पर दुनिया के 14वें सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेशनल क्रिकेट बोर्ड हैं.





Source link