तथ्य छिपाने पर कार्रवाई: पिता की मौत पर ली अनुकंपा नियुक्ति, अब 10 साल की सजा – Gwalior News

तथ्य छिपाने पर कार्रवाई:  पिता की मौत पर ली अनुकंपा नियुक्ति, अब 10 साल की सजा – Gwalior News




फर्जी दस्तावेज तैयार कर अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने वाले अनिल श्रीवास्तव को न्यायाधीश अशोक कुमार त्रिपाठी ने 10 साल कारावास की सजा के साथ 1.25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अनिल के पिता हरीशंकर श्रीवास्तव का 1988 में निधन हुआ था। इसके बाद उनके बड़े बेटे सुनील श्रीवास्तव को 1991 में अनुकंपा नियुक्ति मिली। 1995 में अनिल श्रीवास्तव ने बड़े भाई को अनुकंपा नियुक्ति मिलने की बात छिपाकर खुद भी अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कर ली। जब इसकी शिकायत हुई तो 2017 में वीआरएस ले लिया। अपर लोक अभियोजक मिनी शर्मा ने बताया कि इस मामले में हरेंद्र सिंह सिकरवार की शिकायत पर 17 अक्टूबर 2018 को एफआईआर दर्ज की गई। बता दें अनिल के बड़े अभी नौकरी कर रहे हैं। ऐसे समझें पूरा फर्जीवाड़ा



Source link