बेगमगंज में खेत में करंट लगने से किसान की मौत: सिंचाई के लिए मोटर चालू करते समय हादसा – Raisen News

बेगमगंज में खेत में करंट लगने से किसान की मौत:  सिंचाई के लिए मोटर चालू करते समय हादसा – Raisen News




रायसेन जिले में बेगमगंज के निकटवर्ती ग्राम फतेहपुर में शुक्रवार को एक किसान की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। वह गेहूं की फसल में पानी देने के लिए विद्युत मोटर चालू कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना का पता उस समय चला जब किसान का नौकर खेत पर पहुंचा। उसने राजकुमार पटेल को अचेत अवस्था में पड़ा देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन खेत पर पहुंचे और राजकुमार को तत्काल सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम फतेहपुर निवासी पूर्व जनपद सदस्य कृष्ण कुमार पटेल के 30 वर्षीय पुत्र राजकुमार पटेल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link