भोपाल में गुल रहेगी बिजली…CPL-6 का तीसरा दिन: बैरागढ़ रेलवे स्टेशन के पुराने फुटओवर ब्रिज का उपयोग नहीं कर सकेंगे; जानिए शहर में क्या-कहां – Bhopal News

भोपाल में गुल रहेगी बिजली…CPL-6 का तीसरा दिन:  बैरागढ़ रेलवे स्टेशन के पुराने फुटओवर ब्रिज का उपयोग नहीं कर सकेंगे; जानिए शहर में क्या-कहां – Bhopal News


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधा जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बीडीए कॉलोनी एवं आसपास।
  • सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया एवं आसपास।
  • सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक यूनीहोम कॉलोनी, कांकरिया, इनायतपुर, सेमरी, इमलिया, देहरीकलां, सुरैया नगर, अमरावत एवं आसपास।
  • सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रुद्राक्ष, शिवा स्प्रिंग, शिवा रॉयल पार्क कॉलोनी, त्रिभुवन कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र।

बैरागढ़ रेलवे स्टेशन फुटओवर ब्रिज

  • संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित पुराना 3 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) आज यानी, 30 जनवरी से बंद किया जाएगा।
  • पुराने एफओबी के स्थान पर भोपाल सिरे की ओर नया 3 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज तैयार कर लिया गया है, जिसे यात्रियों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है।
  • वर्तमान में यात्री इसी नए एफओबी का उपयोग कर सुरक्षित और सुगम रूप से प्लेटफॉर्म बदल सकते हैं।

हज-2026 के लिए कल तक जमा करनी होगी अग्रिम राशि

  • चयनित हज यात्रियों को अग्रिम हज राशि 2 लाख 77 हजार 300 रुपए जमा करनी होगी।
  • इसमें प्रथम किस्त 1 लाख 52 हजार 300 रुपए और द्वितीय किस्त 1 लाख 25 हजार रुपए शामिल हैं।
  • राशि जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तय की गई है। पढ़ें पूरी खबर

इन दो ट्रेनों में रेलवे ने बढ़ाए कोच, भोपाल–सिंगरौली एक्सप्रेस में बदलाव

  • गाड़ी संख्या 22165/22166 भोपाल–सिंगरौली–भोपाल एक्सप्रेस में संशोधित कोच संयोजन 24 मार्च और 27 मार्च से प्रभावी रहेगा।

भोपाल–रीवा एक्सप्रेस में भी बढ़ा कोच

  • गाड़ी संख्या 22145/22146 भोपाल–रीवा–भोपाल एक्सप्रेस में यह व्यवस्था 27 मार्च और 28 मार्च से लागू होगी।
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

शलाका चित्र प्रदर्शनी

  • जनजातीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगेगी।
  • दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत होगी।

केमिस्ट प्रीमियर लीग सीजन-6 का तीसरा दिन

  • भोपाल में CPL सीजन–6 के तीसरे दिन शुक्रवार को भी रोमांचक मुकाबले होंगे।
  • रातीबड़ स्थित फैथ क्रिकेट ग्राउंड में केमिस्टों के बीच मैच होंगे।
  • आयोजन भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन कर रहा है।
कैंपस/जॉब

बी. फार्मेसी का शैक्षणिक शेड्यूल तय

भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ने डी. फार्मेसी के बाद अब बी. फार्मेसी डिग्री कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।

प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अवधि अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

काम की जरूरी लिंक्स

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

थाने

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन



Source link