सीहोर में ठंड का तेज असर, पारा 5॰ लुढ़का: न्यूनतम तापमान 8.5॰, बारिश की संभावना; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट – Sehore News

सीहोर में ठंड का तेज असर, पारा 5॰ लुढ़का:  न्यूनतम तापमान 8.5॰, बारिश की संभावना; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट – Sehore News




सीहोर जिले में आज (शुक्रवार) न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जो कल 13 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने 1 और 2 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम में इस बदलाव के कारण स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों में निमोनिया के लक्षणों की पहचान, उपचार और प्रबंधन के लिए आम जनता को सलाह जारी की है। विभाग ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए वे तैयार हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की एएनएम को निमोनिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। मैदानी कार्यकर्ताओं को निमोनिया के आकलन, वर्गीकरण, खतरनाक लक्षणों की पहचान, समुदाय-आधारित प्रबंधन, उपचार और रेफरल के बारे में प्रशिक्षित किया गया है। सर्दी में बच्चों के लिए विशेष सतर्कता बरतें
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सर्दी के मौसम में बच्चों में निमोनिया के मामले अधिक पाए जाते हैं। इसे देखते हुए मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सूचित किया गया है ताकि वे अपने क्षेत्र में निमोनिया के लक्षण वाले बच्चों की शीघ्र पहचान कर उनका प्रबंधन कर सकें। निमोनिया से बचाव और जागरूकता के लिए विभाग द्वारा फरवरी तक ‘सांस’ अभियान चलाया जाएगा। निमोनिया फेफड़ों का एक संक्रमण है, जिससे फेफड़ों में सूजन आ जाती है। निमोनिया होने पर बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। तेज सांस चलना या छाती का धंसना निमोनिया के दो मुख्य संकेत हैं। बच्चों में सांस की गति का ठीक ढंग से आकलन करके निमोनिया को प्रारंभिक अवस्था में ही पहचाना जा सकता है।



Source link