T20 World Cup में हैट्रिक का प्रचंड रिकॉर्ड…इन 8 धुरंधर बॉलर्स ने रचा इतिहास, एक ने तो 4 गेंदों पर चटका डाले थे 4 विकेट

T20 World Cup में हैट्रिक का प्रचंड रिकॉर्ड…इन 8 धुरंधर बॉलर्स ने रचा इतिहास, एक ने तो 4 गेंदों पर चटका डाले थे 4 विकेट


Hat tricks in T20 World Cup History: अगले हफ्ते यानी 7 फरवरी से भारत में टी20 विश्व कप 2026 की धूम होगी. कुल 20 टीमें हिस्सा लेने आ रही हैं. इस दफा वो 5 गेंदबाज भी मैदान में उतरेंगे, जिन्होंने इस इवेंट के इतिहास में हैट्रिक लेने का कमाल किया है. टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक 9 बार हैट्रिक ली गई हैं. ये कमाल 8 गेंदबाजों ने किया है. एक गेंदबाज के नाम डबल हैट्रिक का रिकॉर्ड भी है. ये कारवां पहले टी20 विश्व कप 2007 में शुरू हुआ था, जो 2024 तक जारी रहा. पहले विश्व कप में जहां ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ब्रेट ली ने हैट्रिक ली थी, तो वहीं 2024 के विश्व कप में यह कमाल इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन ने किया था.

हम यहां उन सभी 8 बॉलर्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप जैसे इस बड़े टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने का कमाल किया है. इन एक स्टार ऐसा भी है, जिसने 4 बॉल पर 4 विकेट लेने का कमाल किया हुआ है.

पहली हैट्रिक ब्रेट ली के नाम

टी20 वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक 2007 में आई थी, जो ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली के नाम दर्ज है. उन्होंने ये कमाल बांग्लादेश के खिलाफ कर दिखाया था. उनका ये रिकॉर्ड 14 साल तक चला. जिन गेंदबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हैट्रिक ली है, उनमें शामिल कर्टिस कैम्फर, वनिंदु हसरंगा, कगिसो रबाडा, जोशुआ लिटिल, पैट कमिंस एक बार फिर अपनी-अपनी टीमों के लिए जलवा दिखाते नजर आएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज (Bowlers who took hat-tricks in T20 World Cup)

  1. ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया)- vs बांग्लादेश, 2007
  2. कर्टिस कैम्फर (आयरलैंड)- vs नीदरलैंड, 2021
  3. वनिंदु हसरंगा (श्रीलंका)- vs दक्षिण अफ्रीका, 2021
  4. कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका)- vs इंग्लैंड, 2021
  5. कार्तिक मयप्पन (UAE)- vs श्रीलंका, 2022
  6. जोशुआ लिटिल (आयरलैंड)- vs न्यूजीलैंड, 2022
  7. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- vs बांग्लादेश, 2024
  8. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- vs अफगानिस्तान, 2024
  9. क्रिस जॉर्डन (इंग्लैंड)- vs अमेरिका, 2024

पैट कमिंस के नाम खास रिकॉर्ड दर्ज

पैट कमिंस इकलौते ऐसे बॉलर हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में 2 दफा ये कमाल किया है. 2024 के सीजन में उन्होंने अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक लेकर सभी को चौंका दिया था.

4 गेंदों पर 4 विकेट किसने लिए?

दूसरी हैट्रिक 2021 में आई जब आयरलैंड के कर्टिस कैम्फर ने नीदरलैंड के खिलाफ लगातार 3 बॉल पर 3 विकेट लिए. उनकी हैट्रिक इसलिए खास थी, क्योंकि उन्होंने लगातार 4 बॉल पर 4 विकेट निकाले थे. यह टी20 विश्व कप के इतिहास का अनोखा रिकॉर्ड भी है, क्योंकि पहले ये कमाल कभी नहीं हुआ था.

ये भी पढ़ें:  एक T20 International पारी में किसने ठोके सबसे ज्यादा 18 छक्के? इस बल्लेबाज के नाम दर्ज है वर्ल्ड रिकॉर्ड

 



Source link