इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: बच्चे को गला घोंटकर मारा, विजयवर्गीय ने दी सफाई, तेंदुआ पकड़ाया – Indore News

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:  बच्चे को गला घोंटकर मारा, विजयवर्गीय ने दी सफाई, तेंदुआ पकड़ाया – Indore News


.

ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ मिलेगा..।

1. बच्चे का गला घोंटा…चेहरे पर ईंट मारी

इंदौर में 13 साल के बच्चे का पहले नॉयलॉन की रस्सी से गला घोंटा गया। फिर चेहरे पर ईंट से हमला कर दिया। आरोपियों ने हत्या छिपाने के लिए बच्चे की बॉडी पलंग के अंदर रख कर उसके ऊपर बीमार दादी को सुला दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है, जबकि दूसरा फरार है।पूरी खबर पढ़ें

2. खाते में 86 हजार क्रेडिट होने का आया मैसेज

इंदौर में एक कंपनी के सेल्समैन साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए। उनके मोबाइल पर 86 हजार 500 रुपए बैंक खाते में क्रेडिट होने का मैसेज आया। अचानक आए इस मैसेज के बाद उन्होंने मोबाइल पर ही बैंक की ऐप से बैलेंस चेक किया, जिसके कुछ ही देर बाद अलग-अलग यूपीआई ट्रांजैक्शन से 4 लाख 33 हजार से ज्यादा दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए।पूरी खबर पढ़ें

3. तेंदुआ…1 पकड़ाया, 1 अभी भी घूम रहा

इंदौर के रिहाइशी इलाकों में तेंदुओं की मौजूदगी लगातार बढ़ रही हैं। महू से लेकर देवगुराड़िया तक इस खतरे ने स्थानीय लोगों को खौफजदा कर रखा है। देवगुराड़िया के पास सनावदिया गांव में वन विभाग ने एक तेंदुए को पिंजरे में फंसाकर रेस्क्यू किया और चिड़ियाघर भिजवा दिया।पूरी खबर पढ़ें

4. विजयवर्गीय बोले- मेरा बयान व्यक्तिगत आरोप की तरह दर्शाया

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने हालिया बयान को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को एक निजी शिक्षण संस्था में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेरे वक्तव्य को काट-छांट कर इस तरह प्रस्तुत किया, मानो वह किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध व्यक्तिगत आरोप हो। जबकि उनके बयान की वास्तविक भावना और संदर्भ को सही तरीके से नहीं दर्शाया गया।पूरी खबर पढ़ें

5. फर्जी दस्तावेजों से लिया 40 लाख का लोन

संपत्ति के फर्जी और कूट-रचित दस्तावेजों के जरिए केनरा बैंक से 40 लाख रुपए का लोन लेने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने बैंक अधिकारियों सहित कुल 5 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है। पूरे मामले की जांच इओडब्ल्यू डीएसपी नंदिनी शर्मा ने की।पूरी खबर पढ़ें

6. पार्षद यशस्वी अमित पटेल से सीधी बात

दौर के हर वार्ड में क्या सच में विकास हो रहा है और जनता उसे कैसे देखती है? इसका जवाब तलाशने दैनिक भास्कर ने शुरू की है खास सीरीज ‘वार्ड टॉक’। इस सीरीज में हम हर वार्ड के पार्षद के दावों के साथ जनता की राय, अधूरे काम और आगे की जरूरतों को सामने रखेंगे। आज हम पहुंचे हैं वार्ड 20, जहां से पार्षद हैं यशस्वी अमित पटेल। क्या काम पूरे हुए, क्या बाकी हैं, और जनता 10 में से कितने नंबर देती है- आज का पार्षद में देखिए काम का पूरा हिसाब।पूरी खबर पढ़ें

7. सभी 85 वार्डों में बनेंगी वाटर टेस्टिंग लैब

इंदौर के भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से हुई 31 मौतों के बाद नगर निगम ने पानी की गुणवत्ता को लेकर अब सख्त रुख अपनाया है। निगम ने निर्णय लिया है कि शहर के सभी 85 वार्डों में वाटर टेस्टिंग लैब स्थापित की जाएंगी, ताकि हर वार्ड स्तर पर पानी की नियमित जांच हो सके और दूषित जल की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।पूरी खबर पढ़ें

8. भागीरथपुरा दूषित पानी पर संसद में सवाल

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की छवि पर अब संसद के भीतर सवाल उठने लगे हैं। भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों का मामला बड़ा राजनीतिक रूप ले चुका है। कर्नाटक से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता डॉ. सैयद नासिर हुसैन ने राज्यसभा में इंदौर के स्वच्छता और जल आपूर्ति सिस्टम को लेकर सरकार से सीधे सवाल पूछे हैं। इन सवालों के जवाब सोमवार 2 फरवरी को जल शक्ति मंत्री राज्यसभा में देंगे।पूरी खबर पढ़ें

9. भागीरथपुरा में दूषित पानी से 31वीं मौत

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण मरने वालों की संख्या 31 तक पहुंच गई है। शुक्रवार शाम एकनाथ सूर्यवंशी (72) की मौत हो गई। उनका इलाज सबसे लंबे समय तक, एक माह तक चला था। इसके बाद क्षेत्र में माहौल गमगीन है। फिलहाल अस्पताल में 4 मरीज भर्ती हैं। इनमें से दो आईसीयू में हैं और एक वेंटिलेटर पर है।पूरी खबर पढ़ें

10. युवक का शव ओंकारेश्वर में मिला, हाथ-पैर बंधे थे

इंदौर से नर्मदा जयंती के दिन दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर गया एक युवक शुक्रवार देर शाम नर्मदा नदी में मृत अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने इस मामले को हत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है। तिलक नगर थाना क्षेत्र के पिपल्याहाना निवासी मनीष भट्ट का शव शुक्रवार को ओंकारेश्वर में मिला। वह नर्मदा जयंती के अवसर पर दोस्तों के साथ स्नान करने गया था।पूरी खबर पढ़ें



Source link