उमरिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को कुचला, मौत: हादसे के बाद ड्राइवर वाहन लेकर भाग गया, मृतक बांका गांव का रहने वाला था – Umaria News

उमरिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को कुचला, मौत:  हादसे के बाद ड्राइवर वाहन लेकर भाग गया, मृतक बांका गांव का रहने वाला था – Umaria News




उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात को बांका गांव के पास स्थित पुलिया पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका निवासी राकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राकेश पुलिया के पास खड़ा था, तभी अनियंत्रित गति से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद युवक ट्रॉली के टायर के नीचे आ गया। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक मौके से वाहन लेकर भाग निकला। परिवार का सबसे छोटा बेटा था राकेश हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया गया है कि राकेश अपने परिवार का सबसे छोटा बेटा था, जिसकी अचानक मौत से घर में मातम छा गया है। पुलिस की कार्रवाई और जांच सूचना मिलने पर चंदिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। जांच अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जो रविवार को किया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।



Source link