कांग्रेस ने 18 जिला संगठन मंत्री नियुक्त किए: कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में 73 जिला महामंत्री बनाए; सागर, मऊगंज की DCC घोषित – Bhopal News

कांग्रेस ने 18 जिला संगठन मंत्री नियुक्त किए:  कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में 73 जिला महामंत्री बनाए; सागर, मऊगंज की DCC घोषित – Bhopal News




दिल्ली में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हुई बैठक के बाद एमपी कांग्रेस में ताबड़तोड़ नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है। जीतू पटवारी के निर्देश पर एमपी कांग्रेस के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने 18 जिलों में संगठन महासचिवों की नियुक्ति की है। 14 प्रकोष्ठों के प्रमुखों की नियुक्ति
कांग्रेस ने 14 प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, संयोजक और समन्वयकों की नियुक्ति की है। अलग-अलग जातियों को साधने के लिए बंगाली समाज, बंजारा समाज, तैलिक साहू राठौर समाज, सर्व विश्वकर्मा समाज, स्वर्णकला, कोली/कोरी समाज, रजक समाज के नेताओं को समन्वयक संयोजक बनाया है। 18 जिलों में संगठन महासचिवों की नियुक्ति छिंदवाड़ा की जिला कार्यकारिणी में 73 महामंत्री बनाए
पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा की जिला कांग्रेस कमेटी(DCC) में पदाधिकारियों और सदस्यों को मिलाकर 258 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। छिंदवाड़ा में कमलनाथ और नकुलनाथ को जिला कांग्रेस कमेटी में संरक्षक बनाया गया है। छिंदवाड़ा की जिला कांग्रेस कमेटी में कुल 258 नेताओं की नियुक्ति कार्यवाहक अध्यक्ष- 2
कोषाध्यक्ष-1
कार्यालय मंत्री- 2
प्रवक्ता- 1
मीडिया प्रभारी- 1
सोशल मीडिया प्रभारी
उपाध्यक्ष- 33
महामंत्री-73
सचिव- 70
सहसचिव- 3
आमंत्रित सदस्य- 62
विशेष आमंत्रित- 9
कुल पदाधिकारी – 258
सागर में 23 जिला महामंत्री बनाए
उपाध्यक्ष-8
महामंत्री- 23
सचिव- 21
कार्यकारिणी सदस्य- 8
संरक्षक सदस्य- 11
विशेष आमंत्रित सदस्य- 42
प्रवक्ता-2
स्थाई आमंत्रित सदस्य- 23
स्थाई कार्यालय मंत्री-1
सोशल मीडिया अध्यक्ष-1
निर्वाचन प्रभारी -1
मऊगंज जिला कांग्रेस की टीम में 23 महामंत्री बनाए
उपाध्यक्ष-7
महामंत्री- 23
सचिव- 28
कोषाध्यक्ष- 1



Source link