घर में बेइज्जत हुए संजू सैमसन! कप्तान सूर्या ने बीच मैदान पर दी ये सजा, आखिरकार लिया बड़ा फैसला

घर में बेइज्जत हुए संजू सैमसन! कप्तान सूर्या ने बीच मैदान पर दी ये सजा, आखिरकार लिया बड़ा फैसला


India vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, लेकिन भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला बिल्कुल खामोश है. अब तो उनके फैंस ये भी हल्ला नहीं मचा सकते कि संजू को लगातार मौके नहीं मिल रहे हैं. T20 विश्व कप टीम में शामिल किए जाने के बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में हर मुकाबले में खेलने का मौका मिला, लेकिन वो हर मैच में फैंस का दिल तोड़ते रहे. शनिवार, 31 जनवरी को जब टीम इंडिया तिरुवनंतपुरम पहुंची, तो लगा कि संजू अपने घर पर रनों का सूखा खत्म करेंगे, लेकिन वो सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

एक तरफ संजू सैमसन बुरी तरह फ्लॉप हुए तो दूसरी ओर उनके प्रतिद्वंद्वी विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने तूफानी शतक ठोककर सनसनी मचा दी. नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए ईशान ने 43 गेंदों पर 143 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसके बाद जब भारतीय टीम फील्डिंग करने उतरी तो कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा फैसला लेकर सबको हैरान कर दिया.

सैमसन को सजा देकर सूर्या ने दिया हिंट

Add Zee News as a Preferred Source


न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें T20I में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 271 रनों का पहाड़ खड़ा किया. संजू सैमसन को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. जब टीम इंडिया फील्डिंग करने आई तो बड़ा बदलाव देखने को मिला. विकेट कीपिंग ग्लव्स संजू के हाथ में नहीं, बल्कि ईशान किशन के हाथ में दिखा. सूर्या ने ईशान को विकेट कीपर का रोल देकर मानो ये ऐलान कर दिया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन की प्लेइंग XI से छुट्टी तय है, वहीं उनकी जगह ईशान विकेट कीपर और ओपनिंग बैटिंग करते दिखेंगे.

लगातार 5 मैचों में फ्लॉप हुए संजू सैमसन

स्टार भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को बाहर कर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बड़ा दांव खेला था. हालांकि, अब इस फैसले पर सवाल उठने लगे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी सीरीज में संजू सैमसन का बल्ला खामोश रहा और वो 5 पारियों में सिर्फ 46 रन बना सके. वहीं, ईशान किशन ने मौके का फायदा उठाया और इस सीरीज में एक शतक और एक फिफ्टी ठोककर प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की कर ली.

ये भी पढ़ें: फॉर्म में लौटते ही सूर्यकुमार यादव ने किया करिश्मा! टूट गया बटलर का महारिकॉर्ड, रोहित-कोहली को भी छोड़ा पीछे

 



Source link