Last Updated:
Ishan Kishan availability uncertain for 5th T20I: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में संजू सैमसन रन बनाने में नाकाम रहे, जबकि ईशान किशन ने शानदार पारियां खेलीं. कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को संजू पर भरोसा है हालांकि लोग ईशान को संजू की जगह ओपनिंग में भेजने की बात रह रहे हैं. फिलहाल चौथे टी20 में चोटिल होने की वजह से बाहर बैठे ईशान के आखिरी मैच में भी खेलने पर संशय है.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार रन बनाने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने पिछले चार मैच मे कोई बड़ी पारी नहीं खेली है. वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी ईशान किशन ने कुछ धमाकेदार पारियां खेली. टीम इंडिया के कुछ फैंस ने संजू की जगह पर अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग में ईशान को भेजने की वकालत की. खबर है कि तीसरे टी20 से बाहर रहे झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज का आखिरी मुकाबले में भी खेलना तय नहीं. ऐसे में संजू सैमसन की जगह फिलहाल तो खतरे में नहीं है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतयी टीम के लिए अहम माना जा रहा था. इस सीरीज में कप्तान सू्यकुमार यादव ने फॉर्म हासिल किया लेकिन ओपनर संजू सैमसन रन बनाने में नाकाम रहे. पिछले चार मैच में वो 30 रन के स्कोर को भी नहीं छू पाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 24 रन का रहा है जो पिछले मुकाबले में बनाया था. फिलहाल कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को अपने इस खिलाड़ी पर पूरा भरोसा है. गेंदबाज कोच मोर्ने मॉर्केल भी कह चुके हैं कि सिर्फ एक अच्छी पारी से संजू सैमसन लय हासिल कर लेंगे.
क्या ईशान किशन आखिरी टी20 मैच खेलेंगे
सहायक कोच सितांशु कोटक ने 5वें मैच से पहले कहा,. “ईशान किशन ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है जब भी उन्हें मौका मिला है. कई बार विकेटकीपर बल्लेबाजों को ज्यादा मौके नहीं मिलते. लेकिन जब भी ईशान खेले हैं, उन्होंने हमेशा अच्छा किया है. जिस तरह से उन्होंने दो पारियां खेलीं, वह वाकई उत्साहजनक था क्योंकि पावरप्ले में आप ऐसे ही किसी बल्लेबाज की तलाश करते हैं, जैसा उन्होंने खेला. और बहुत संभावना है (कि वह खेलेगा), फिलहाल, मेरी जानकारी के अनुसार. फिजियो यहां प्रैक्टिस के लिए हैं. तो, फिजियो ही फैसला लेंगे. लेकिन मुझे लगता है कि बहुत संभावना है.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें