डॉ. विनोद राय ने पुणे में दो स्वर्ण जीते: राष्ट्रीय सुपर मास्टर प्रतियोगिता में तीन पदक, 59 वर्ष की कैटेगरी में लिया भाग – Singrauli News

डॉ. विनोद राय ने पुणे में दो स्वर्ण जीते:  राष्ट्रीय सुपर मास्टर प्रतियोगिता में तीन पदक, 59 वर्ष की कैटेगरी में लिया भाग – Singrauli News




सिंगरौली जिले के डॉ. विनोद कुमार राय ने पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित 8वीं राष्ट्रीय सुपर मास्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 59 वर्ष 10 माह की आयु में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया। शासकीय महाविद्यालय बरगवां, सिंगरौली में वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी के पद पर कार्यरत डॉ. राय ने पंजा कुश्ती (आर्म रेसलिंग) और शक्ति उत्तोलन (पावर लिफ्टिंग) स्पर्धाओं में यह सफलता हासिल की।
यह प्रतियोगिता पुणे के हेडगेवार क्रीड़ा संकुल में आयोजित की गई थी, जिसका समापन गुरुवार रात करीब 9 बजे हुआ। इसमें देशभर से अनुभवी खिलाड़ियों ने भाग लिया, जहाँ डॉ. राय की फिटनेस और तकनीक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। डॉ. विनोद कुमार राय लंबे समय से खेलों से जुड़े हुए हैं। वे न केवल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं, बल्कि स्वयं भी नियमित अभ्यास कर प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहते हैं। उनका मानना है कि एक कोच को खुद मैदान में उतरकर उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हुई प्रतियोगिता में भी उन्होंने तीन स्वर्ण पदक जीते थे, जिसके आधार पर उनका चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्हें फरवरी 2026 में यूएई जाना प्रस्तावित है, जबकि इस वर्ष जापान में होने वाली अंतरराष्ट्रीय सुपर मास्टर प्रतियोगिता के लिए भी उनका चयन हो चुका है। डॉ. राय की इस उपलब्धि से सिंगरौली जिले के खेल प्रेमियों, जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजनों ने उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास को इस सफलता का श्रेय दिया है।



Source link