प्रदेश भाजपा संगठन ने नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें केंद्रीय बजट 2026 के प्रचार अभियान और जन संवाद कार्यक्रम के लिए अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय टोली का दायित्व दिया गया है।
.
यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम की सहमति से लिया गया है। यह अभियान 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।
इस प्रदेश स्तरीय टोली का गठन आम जनमानस और कार्यकर्ताओं के बीच बजट की प्रमुख विशेषताओं के प्रचार-प्रसार और उसके सफल क्रियान्वयन के लिए किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य बजट में शामिल जनकल्याणकारी प्रावधानों की सही और स्पष्ट जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना है।