पन्ना में अंतरराज्यीय चोर गिरोह पकड़ाया: मंदिरों और सूने घरों को बनाते थे निशाना; 19 वारदातों का खुलासा, 30 लाख का माल जब्त – Satna News

पन्ना में अंतरराज्यीय चोर गिरोह पकड़ाया:  मंदिरों और सूने घरों को बनाते थे निशाना; 19 वारदातों का खुलासा, 30 लाख का माल जब्त – Satna News




पन्ना पुलिस ने सतना, कटनी और पन्ना जिले में मंदिरों तथा सूने घरों में चोरी करने वाले एक कुख्यात गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। देवेंद्रनगर स्थित पटेल ढाबा से पकड़े गए इन आरोपियों से कुल 19 चोरियों का खुलासा हुआ है, जिनमें पन्ना जिले की 11 और सतना-कटनी की 8 वारदातें शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और वाहनों सहित करीब 30 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए सामान में सोने-चांदी के आभूषण जैसे छत्र, मुकुट, बर्तन, चांदी के ग्लास, कटोरी, चम्मच, प्लेट, बिछिया, पायल, चेन और अन्य जेवरात शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, आरोपियों के पास से 2.5 किलो गली हुई कच्ची चांदी, 3 चोरी की मोटरसाइकिलें, 6 कटर, 8 मोबाइल फोन और 2.58 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। ढाबे से पकड़े गए, पहले भी जा चुके हैं जेल पन्ना एसपी निवेदिता नायडू ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी शातिर अपराधी हैं और पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं। एएसपी वंदना चौहान के मार्गदर्शन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों और आम जनता के सहयोग से देवेंद्रनगर स्थित पटेल ढाबा से इन 7 संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने अपराध स्वीकार कर लिए। सतना के इन मंदिरों में की थी चोरी आरोपियों ने सतना जिले में 5 चोरियों की वारदातों को कबूल किया है। इनमें सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खेरमाई माता मंदिर, जगतदेव तालाब शिव मंदिर और रेलवे कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर शामिल हैं। इसके अलावा, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर पतेरी और उचेहरा थाना क्षेत्र के ग्राम इटमा में एक रिहायशी घर में भी चोरी की थी। आरोपियों ने कटनी जिले में भी 3 चोरियों का खुलासा किया है। सतना पुलिस की टीम पन्ना रवाना सिटी कोतवाली टीआई रावेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सतना पुलिस की एक टीम पन्ना भेजी गई है। यह टीम आरोपियों से पूछताछ कर मंदिरों से चोरी हुए आभूषणों की बरामदगी का प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपियों की रिमांड के लिए वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



Source link