पाकिस्तान की कातिलाना बल्लेबाजी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ा स्कोर

पाकिस्तान की कातिलाना बल्लेबाजी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ा स्कोर


Last Updated:

Pakistan scores highest total in T20Is against Australia: पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में सलमान आगा और उस्मान खान की शानदार पारियों से 5 विकेट पर 198 रन का स्कोर खड़ा किया. ये इस फॉर्मेट में पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है.

पाकिस्तान ने टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले शानदार खेल दिखाया है. तीन मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मुकाबला जीतने के बाद दूसरे मैच में गजब कर दिया. कप्तान सलमान आगा की तूफानी पारी और विकेटकीपर उस्मान खान के अर्धशतक के दम पर टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. 20 ओवर में पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 198 रन बनाए जो इस फॉर्मेट में टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम ने टी20 सीरीज में शानदार फॉर्म दिखाया है. अपने घर पर खेल रही टीम ने दूसरे मुकाबले में टॉस जीता और फिर रनों का अंबार लगा दिया. दूसरे ओवर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला विकेट गंवाने के बाद कप्तान सलमान आगा ने आकर ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मैच का नक्शा बदल दिया. उन्होंने महज 40 बॉल पर 4 छक्के और 8 चौके की मदद से 76 रन की पारी खेल डाली. इस पारी ने मैच का माहौल बदल दिया और ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर की नींव रखी.

आखिर में विकेटकीपर उस्मान खान और शादाब खान की पारी ने टीम के लिए ऐसा कमाल किया जो इससे पहले कोई टीम नहीं कर पाई थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 में उस्मान ने 36 बॉल पर 4 चौके और 2 छक्का की मदद से 53 रन की पारी खेली. वहीं शादाब खान ने 28 बॉल पर 28 रन बनाकर टीम को 198 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

पाकिस्तान का टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर कितना

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने 31 जनवरी को टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन का स्कोर खड़ा किया. ये इस फॉर्मेट में कंगारू टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले साल 2018 में पाकिस्तान ने 7 विकेट पर 194 रन बनाया था. वहीं 2010 मे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम 6 विकेट पर 191 रन बनाया था.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

पाकिस्तान की कातिलाना बल्लेबाजी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ा स्कोर



Source link