पाकिस्तान के T20 WC में हिस्सा लेने पर नया ट्विस्ट, रद्द किया किट लॉन्च इवेंट

पाकिस्तान के T20 WC में हिस्सा लेने पर नया ट्विस्ट, रद्द किया किट लॉन्च इवेंट


Last Updated:

ICC T20 World cup Pakistan cricket team: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर अभी तक कुछ तय नहीं हो पाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी किट लॉन्चिंग को अचानक रद्द कर दिया है. ऐसे में अब टूर्नामेंट में उसके हिस्सा लेने को लेकर मामला और गंभीर हो गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 को लेकर पाकिस्तान की तरफ से अब एक नई नौटंकी की गई है. हाल ही में मोहसिन नकवी ने पीएम शहबाज शरीफ से बातचीत के बाद कहा था कि सोमवार या फिर शुक्रवार को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा, लेकिन इसी बीच अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी किट इवेंट को अचानक रद्द कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम का यह किट लॉन्च इवेंट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के टॉस के तुरंत बाद होने वाला था.

रिपोर्ट के मुताबिक किट लॉन्च को स्थगित करने का निर्णय सीधे तौर पर देश के विदेश मंत्रालय से औपचारिक मंजूरी नहीं मिलने से जुड़ा है जिसके सोमवार को अपनी भागीदारी के संबंध में अंतिम फैसला सुनाने की उम्मीद है. इसी वजह से पीसीबी ऐसा कोई भी इवेंट नहीं करना चाह रही है, जिससे ये साफ हो कि पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए पुष्टि कर दी है.

सरकार के फैसले पर निर्णय लेगा पीसीबी

बता दें कि पीसीबी के द्वारा किट इवेंट रद्द किए जाने से यह साफ हो गया है कि बोर्ड ने एक नपा-तुला रुख अपनाया है और ये साबित किया है कि वह सरकारी मार्गदर्शन के अनुरूप काम कर रहा है. पाकिस्तान फिलहाल एक होल्ड पैर्टन में फंसा हुआ है, जहां उसका क्रिकेट रोडमैप पीसीबी के नियंत्रण से बाहर सरकार के साथ जुड़ गया है.

हालांकि टीम इस तरह से तैयारी कर रही है जैसे टी20 विश्व कप में भागीदारी तय है, लेकिन सरकार की तरफ से हरी झंडी नहीं मिलने के कारण अटकलों और चिंता की गुंजाइश बनी हुई है. दूसरी ओर कुछ रिपोर्ट्स में ये भी खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टी20 विश्व कप टीम को 2 फरवरी की सुबह कोलंबो के लिए रवाना होने का कार्यक्रम पहले ही तय कर लिया है. ऐसे में अब टीम किट लॉन्च इवेंट को रद्द किया जाना भागीदारी में एक नया ट्विस्ट ला दिया है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

पाकिस्तान के T20 WC में हिस्सा लेने पर नया ट्विस्ट, रद्द किया किट लॉन्च इवेंट



Source link