Mahindra Scorpio N का 2026 फेसलिफ्ट मॉडल जल्द ही लॉन्च होने वाला है और हालिया स्पाई शॉट्स से कई बड़े अपडेट्स की पुष्टि हो चुकी है. स्पेशल रूप से पैनोरमिक सनरूफ (पैनो सनरूफ) और 360-डिग्री कैमरा सिस्टम अब कन्फर्म हो गए हैं, जो मौजूदा मॉडल में नहीं हैं. ये फीचर्स भारतीय खरीदारों की डिमांड को ध्यान में रखकर जोड़े जा रहे हैं, खासकर प्रीमियम SUV सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बढ़ने के कारण ये अपडेट बहुत जरूरी है.
स्पाई शॉट्स में स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को फुल कैमोफ्लाज में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. फ्रंट ग्रिल को थोड़ा रिवाइज्ड किया गया है, जिसमें हॉरिजॉंटल स्लैट्स का इस्तेमाल दिख रहा है. बंपर में मामूली बदलाव हैं, लेकिन हेडलाइट्स और फॉग लैंप्स C-शेप्ड LED डिजाइन के साथ लगभग वही रहेंगे. आइए, संभावित अपडेट के बारे में जानते हैं.
संभावित डिजाइन अपडेट
इसके ORVMs (साइड मिरर्स) में बुल्ज दिख रहा है, जहां 360 डिग्री कैमरा हाउस किए गए हैं. ये फीचर अब लगभग कन्फर्म है. साइड प्रोफाइल पर नए डिजाइन के 18-इंच या 19-इंच अलॉय व्हील्स दिखे हैं, जो ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ लग रहे हैं. रियर में भी छोटे-मोटे अपडेट्स जैसे नए LED टेललाइट्स और बंपर रिवीजन की उम्मीद है. कुल मिलाकर, ये इवोल्यूशन है, क्योंकि स्कॉर्पियो का बोल्ड और मस्कुलर लुक बरकरार रहने वाला है.
इंटीरियर और फीचर्स
सबसे बड़ा बदलाव केबिन में होगा. डैशबोर्ड को रिवर्क किया गया है, जहां अब बड़ा 10.25-इंच फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलेगा. AC वेंट्स नीचे शिफ्ट हो गए हैं. इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अब फुली डिजिटल होगा, जिसमें बड़ा कलर मल्टी-इंफो डिस्प्ले होगा, एनालॉग डायल्स खत्म कर दिए गए हैं. पैनोरमिक सनरूफ स्पाई शॉट्स में क्लियरली दिखा है, जो पहले सिर्फ सिंगल-पैन सनरूफ था.
अन्य एक्सपेक्टेड फीचर्स में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट (मेमोरी फंक्शन के साथ), सेकेंड रो वेंटिलेटेड सीट्स, C-टाइप चार्जिंग पोर्ट्स, Harman Kardon ऑडियो सिस्टम Dolby Atmos के साथ और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक ऑटो-होल्ड शामिल हैं. सेफ्टी में 360-डिग्री कैमरा कन्फर्म है, जो पार्किंग में मदद करेगा.साथ ही लेवल-2 एडाल मिलने की उम्मीद है.
इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. मौजूदा 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (200 hp) और 2.2-लीटर mHawk डीजल (130-175 hp) ऑप्शन जारी रहेंगे. मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 4×2 और 4×4 वेरिएंट्स भी बेचे जाएंगे. ये फेसलिफ्ट 2026 की शुरुआत या मिड-2026 में लॉन्च हो सकता है. संभावित कीमत 13-25 लाख रुपये के बीच है. मार्केट में इसका मुकाबला Tata Safari और Hyundai Alcazar जैसे कॉम्पिटिटर्स से होगा.