Last Updated:
WPl 2026 Playoffs race How will Mumbai Indians Delhi Capitals UP Warriorz qualify: मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच महिला प्रीमियर लीग 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट बुक करने के लिए रेस लगी हुई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में जगह बना ली है, जबकि गुजरात जायंट्स ने एलिमिनेटर मैच खेलने के लिए तैयार है. ऐसे में आइए बचे एक स्पॉट के लिए मुंबई, दिल्ली और यूपी के बीच लगी रेस के सभी समीकरण जानते हैं.
नई दिल्ली. महिला प्रीमियर लीग 2026 का कारवां अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है. स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम फाइनल में तो गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को अपने आखिरी ग्रुप मैच में रौंदकर एलिमिनेटर मैच के लिए क्वालीफाई किया. अब प्लेऑफ में एक टीम के लिए जगह बची है. दिलचस्प यह है कि इस एक स्पॉट के लिए मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स तीनों ही टीमें रेस में हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इन तीनों टीमों के समीकरण के बारे में कि कौन सी टीम कैसे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है.
RCB ने पूरे सीजन में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए लगातार जीत दर्ज की हैं. RCB ने UP वॉरियर्स को हराकर 8 मैचों में 6 जीत के साथ +1.247 के बेहतरीन नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया. वहीं, गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर दूसरा स्थान पक्का कर लिया और एलिमिनेटर में अपनी जगह बना ली.
प्लेऑफ की एक जगह के लिए तीन टीमों के बीच जंग.
फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
RCB का काम पूरा हो चुका है. 8 मैचों में 6 जीत और टूर्नामेंट का सबसे अच्छा नेट रन रेट होने की वजह से टीम सीधे फाइनल में पहुंच गई है. RCB 5 फरवरी को फाइनल खेलेगी, जहां उसका मुकाबला गुजरात जायंट्स या फिर मुंबई, दिल्ली या UP वॉरियर्स में से किसी एक से होगा.
एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स
मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम जीत के बाद गुजरात जायंट्स ने एलिमिनेटर में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम के 10 अंक हो चुके हैं और अब उन्हें किसी और नतीजे पर निर्भर नहीं रहना है. एलिमिनेटर मैच 3 फरवरी को खेला जाएगा.
मुंबई इंडियंस के लिए क्या समीकरण?
मुंबई की स्थिति थोड़ी मुश्किल है, लेकिन उम्मीद अभी बाकी है. गुजरात से हारने के बावजूद 6 अंकों वाली टीमों में मुंबई का नेट रन रेट सबसे अच्छा है. मुंबई का अब कोई मैच नहीं बचा है, इसलिए उसे दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच होने वाले के मुकाबले पर निर्भर रहना पड़ेगा. अगर यूपी टीम दिल्ली को सामान्य अंतर से हराती है, तो मुंबई नेट रन रेट के आधार पर एलिमिनेटर में पहुंच जाएगी. लेकिन अगर दिल्ली यूपी को हरा देती है, तो मुंबई टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.
दिल्ली कैपिटल्स को क्या करना होगा?
दिल्ली की स्थिति बिल्कुल साफ है. बचे मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को हराओ और क्वालीफाई करो. अगर दिल्ली को इस मैच में हार मिली तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. दिल्ली के पास और कोई दूसरा रास्ता नहीं है.
यूपी वॉरियर्स का कितना चांस?
UP वॉरियर्स की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं. हालांकि, गणित देखें तो वह क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन बहुत ही मुश्किल है. उन्हें पहले दिल्ली को हराना होगा वो भी बहुत बड़े अंतर से ताकि वे मुंबई के नेट रन रेट से आगे निकल सकें, जो की नामुमकिन जैसा ही है. देखा जाए तो RCB से मिली हार के साथ ही उनका अभियान लगभग समाप्त हो चुका है.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें