बादल छाने पर एक्टिव हो जाते हैं ये खतरनाक कीट, खेत में लगी सब्जी बचाने के लिए किसान जानें ये 5 उपाय

बादल छाने पर एक्टिव हो जाते हैं ये खतरनाक कीट, खेत में लगी सब्जी बचाने के लिए किसान जानें ये 5 उपाय


Last Updated:

Agriculture News: मौसम में अचानक परिवर्तन आ गया है. कई प्रदेशों में बारिश जैसे हालात है. ऐसे में खेती प्रभावित हो रही है. खासकर सब्जी खेती पर कीटों का खतरा सबसे अधिक है, क्योंकि इस मौसम में कीट एक्टिव हो जाते है. यहां कृषि एक्सपर्ट ने किसानों को कुछ सुझाव दिए हैं. जाने…

Agri Tips: भारतीय कृषि को मानसून का जुआ यूं नहीं कहां जाता है. जब बारिश का मौसम हो तो कड़ी धूप निकलती है, वहीं जब फसल कटने का समय हो तो भयंकर बारिश हो जाती है. मौसम के अनिश्चित बदलाव से मानव शरीर पर तो असर पड़ता ही है, साथ ही फसलों पर भी गंभीर प्रभाव दिखता है. ऐसा ही असर वर्तमान में फसलों पर पड़ रहा है. दरअसल, कई किसानों ने गर्मी के लिए खेतों में सब्जियां लगाई हैं. ऐसे में अचानक से बादल आने से खेती पर संकट मंडराने लगा है. उद्यानिकी विशेषज्ञ ने किसानों के लिए सलाह जारी की है. बताया गया कि किसान फसल को कैसे बचा सकते हैं. जानें…

बालाघाट में बदला मौसम
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के बालाघाट में बादल छाए हुए हैं. वहीं, आने वाले दिनों में भी ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं. ऐसे में उद्यानिकी विभाग के उद्यान विस्तार अधिकारी अनिल नखाटे ने किसानों को सलाह दी है. बताया, जब बादल छाए रहते हैं, तब कीट व्याधि ज्यादा एक्टिव रहते हैं, यानी यह समय उनके लिए अनुकूल रहता है. ऐसे में कीटों के लार्वा तेजी से बढ़ जाते हैं, जो मौसम बदलने के बाद भी एक्टिव रहते हैं. ये कीट फसलों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं. वहीं, रोगों के पनपने की भी आशंका बढ़ जाती है. दरअसल, अलग-अलग किस्म की मक्खियां एक्टिव होती हैं, रोग लगने वाले कारक को बीमार पौधे से स्वस्थ पौधों की ओर ले जाते हैं.

ये कीट ज्यादा एक्टिव
इस दौरान फ्रूट बोरर यानी फल छेदक सबसे ज्यादा एक्टिव रहता है. यह बैंगन और टमाटर की फसलों पर एक्टिव होते हैं. ये कीट फसलों को अदंर से खोखला कर देते हैं. इससे फसल और उसकी गुणवत्ता में कमी आती है. गोभी में कर्ड बोरर लगता है. यह एक विनाशकारी कीट है, जो गोभी के फूल और कोमल पत्तियों को नुकसान पहुंचाता है. यह कीट गोभी के फूल के अंदर घूस जाते हैं और मलमुत्र छोड़ते हैं, जिससे ये फूल खराब और सड़ने लगता है. कुकूर बिटेसी फैमिली यानी कद्दूवर्गीय फसलों (लौकी, कद्दू, खीरा, ककड़ी और करेले) के बेल में पर माहू का अटैक रहता है.

तब किसान क्या करें?
उद्यान विस्तार अधिकारी अनिल नखाटे बताते हैं कि किसान बादल छा जाने पर कुछ उपाय कर सकते हैं.

  1. खेत में पानी भर दें, ताकि कीटों और रोगों के पनपने का खतरा कम हो जाए.
  2. स्प्रिंकलर से सिंचाई करें. इससे बरबटी या दूसरी फसलों पर जो माहू लगता है, वह पौधों से अलग हो जाता है. फसल को नुकसान नहीं होता.
  3. टी स्टैकिंग या की अंग्रेजी के टी आकार के बैंड होता है. इसे खेत में लगाएं तो अच्छा होगा. इस पर पक्षी बैठते हैं और कीट के लार्वा को खा लेते हैं.
  4. वहीं, जल निकास की भी व्यवस्था करनी चाहिए ताकि जलभराव की स्थिति न बने.
  5. अगर कभी कीट लग भी जाए तब किसान जैविक कीटनाशक का सहारा ले सकते हैं. नीम का तेल या नीम की खली का उपयोग माइट्स, एफिड्स और व्हाइटफ्लाई को रोकने के लिए सबसे कारगर है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homeagriculture

बादल छाने पर एक्टिव हो जाते हैं ये खतरनाक कीट, खेत में लगी सब्जी को ऐसे बचाएं



Source link