Last Updated:
Suryakumar Yadav makes humorous announcement for Sanju: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इस दौरान उन्होंने संजू के खेलने पर जिस तरह से बताया वह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला त्रिवेंद्रम में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद जब कप्तान सूर्या से प्लेइंग इलेवन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने तीन बदलाव बताए. इस बदलाव में अक्षर पटेल की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई.
हालांकि, इसी बीच वह अन्य दो प्लेयर का नाम भूल गए, लेकिन इसके बाद जो उन्होंने कहा उसे सुनकर पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठा. दरअसल सबको ये लग रहा था कि आखिरी मैच में संजू सैमसन को खेलने का मौका नहीं मिलेगा. संजू के लिए ये सीरीज बहुत ही खराब रही है, लेकिन कप्तान ने आखिरी मैच में भी संजू पर भरोसा जताया और फैंस से कहा कि आप चिंता मत करिए संजू सैमसन खेल रहे हैं. सूर्या ने जिस अंदाज में ये अनाउंमेंट किया उसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
कैसा रहा है संजू का इस सीरीज में प्रदर्शन
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें