सचिन तेंदुलकर के लाडले का बड़ा कारनामा, अर्जुन तेंदुलकर ने कर दिया ये कमाल

सचिन तेंदुलकर के लाडले का बड़ा कारनामा, अर्जुन तेंदुलकर ने कर दिया ये कमाल


Last Updated:

Arjun Tendulkar First Class Record: अर्जुन तेंदुलकर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं. मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में महाराष्ट्र के खिलाफ गोवा के लिए खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने यह उपलब्धि हासिल की. उनके पिता महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 71 विकेट दर्ज हैं. अर्जुन उन्हें इस मामले में पीछे छोड़ने के और करीब पहुंच चुके हैं.

अर्जुन तेंदुलकर ने 50 फर्स्ट क्लास विकेट पूरे किए.

नई दिल्ली. महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि नाम कर ली है. गोवा के लिए मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर ने फर्स्ट क्लास में 50 विकेटों का आंकड़ा पूरा किया. यह मुकाम उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले के दौरान हासिल किया. इसी के साथ फर्स्ट क्लास में वह अपने पिता के विकेटों के आंकड़े को पार करने के और करीब पहुंच गई हैं. सचिन तेंदुलकर ने बल्ले से तो धमाल मचाया ही. उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी से भी कमाल किया. सचिन तेंदुलकर के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 71 विकेट दर्ज हैं.

अब तक अर्जुन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 50 विकेट पूरे कर चुके हैं, जिनमें से 13 विकेट मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में आए हैं. हालांकि, वह अभी अपने पिता सचिन तेंदुलकर से 21 विकेट पीछे हैं. सचिन तेंदुलकर सिर्फ महान बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक शानदार गेंदबाज भी रहे हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 71 विकेट लिए थे. इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन ने टेस्ट में 46 विकेट और वनडे में 154 विकेट अपने नाम किए.

अर्जुन तेंदुलकर ने 50 फर्स्ट क्लास विकेट पूरे किए.

अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर
2022/23 में गोवा के लिए डेब्यू करने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. रेड बॉल क्रिकेट में वह एक मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं. इसके अलावा, गोवा के लिए अर्जुन ने अपने पहले ही मैच में राजस्थान के खिलाफ शतक भी लगाया था. अर्जुन ने घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है. उन्होंने मुंबई से शुरुआत की और बाद में गोवा के लिए अहम गेंदबाज ऑलराउंडर के रूप में खुद को स्थापित किया. आईपीएल 2021 के ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था. लेकिन चोट के कारण वह उस सीजन में खेल नहीं पाए.

इसके बाद आईपीएल 2022 की ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें फिर से 30 लाख रुपये में खरीदा. हालांकि, अर्जुन ने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया. अर्जुन ने आईपीएल 2023 में दो और विकेट लिए और इसके बाद उन्हें आईपीएल 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया. आईपीएल 2026 की ऑक्शन से पहले अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड कर दिया गया.

अर्जुन तेंदुलकर के अब तक के क्रिकेट करियर के आंकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के अलावा 24 लिस्ट ए मैचों में 26 विकेट चटकाए हैं. वहीं, 29 टी20 मैचों में उनके नाम 35 विकेट दर्ज हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

सचिन तेंदुलकर के लाडले का बड़ा कारनामा, अर्जुन तेंदुलकर ने कर दिया ये कमाल



Source link