सिर्फ 5 बॉल में बाबर आजम का काम तमाम, काल बनकर टूटा ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर

सिर्फ 5 बॉल में बाबर आजम का काम तमाम, काल बनकर टूटा ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर


Last Updated:

Adam Zampa gets Babar Azam 5th time in T20Is: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर एडम जंपा ने बाबर आजम को टी20 में एक बार फिर से अपना शिकार बनााय है. उन्होंने टी20 में पांचवीं बार बाबर को आउट कर खास रिकॉर्ड बनाया. गद्दाफी स्टेडियम में सिर्फ 2 रन पर बाबर का विकेट लिया, अब वे बाबर को सबसे ज्यादा आउट करने वाले गेंदबाज हैं.

बाबर आजम को टी20 में 5वीं बार एडम जंपा ने बनाया अपना शिकार

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का फ्लॉप शो लगातार जारी है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की टीम में उनको जगह तो मिल गई है लेकिन वो रन नहीं बना पा रहे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरे मुकाबले में उनका हाल बेहाल हो गया. कमाल की बात है कि एक बार फिर से उनका विकेट स्पिनर एडम जंपा ने ही चटकाया. 5वीं बार बाबर का विकेट लेकर इस स्पिनर ने इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार उनको आउट करने का खास रिकॉर्ड बना डाला.

एडम जंपा ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 मैच में गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में बाबर आजम को महज 2 रन के स्कोर पर आउट कर दिया. ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर जंपा ने आठवें ओवर में गेंदबाजी में आते ही ये कारनामा अंजाम दिया. पाकिस्तान की टीम का स्कोर सात ओवर के बाद 2 विकेट पर 76 रन था लेकिन जंपा ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर बाबर को आउट कर दिया.

कैसे आउट हुए बाबर आजम

गौरतलब है कि जंपा ने पहले टी20 मैच में भी बाबर को आउट किया था. जंपा ने बाबर को स्टंप्स के ठीक सामने फंसा दिया. खास बात यह रही कि पाकिस्तानी कप्तान जंपा की लेग ब्रेक गेंद को स्क्वायर लेग की ओर खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद टर्न हो गई और वह फ्रंट पैड पर लग गई. जंपा ने सीरीज के पहले मैच में चार विकेट लिए थे, अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय में 10 पारियों में 5 बार बाबर को आउट कर चुके हैं.

जंपा ने कितनी बार किया टी20 में बाबर को आउट

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के जंपा ने बाबर के खिलाफ 78 गेंद में 78 रन दिए हैं और 22 डॉट बॉल फेंकी हैं. जंपा के खिलाफ बाबर का औसत 15.6 है और 5 बार आउट हुए हैं. पांचवीं बार बाबर को आउट कर जंपा अब उन्हें सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल और एडम मिल्ने के साथ इंग्लैंड के आदिल राशिद (सभी 4 बार) को पीछे छोड़ दिया है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

सिर्फ 5 बॉल में बाबर आजम का काम तमाम, काल बनकर टूटा ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर



Source link