Auto News Weekly Wrap-Up: नई Duster की ग्रैंड एंट्री से लेकर India-EU फ्री ट्रेड तक, ये हैं हफ्ते की 5 बड़ी खबरें

Auto News Weekly Wrap-Up: नई Duster की ग्रैंड एंट्री से लेकर India-EU फ्री ट्रेड तक, ये हैं हफ्ते की 5 बड़ी खबरें


Auto News Weekly Wrap-Up: ये सप्ताह भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए बेहद रोमांचक रहा. सबसे बड़ी हाइलाइट रही 2026 Renault Duster की ग्रैंड एंट्री, जो नई डिजाइन, ADAS, हाइब्रिड ऑप्शन और प्रीमियम फीचर्स के साथ Creta-Seltos को टक्कर देने को तैयार है।

India-EU FTA से इंपोर्टेड लग्जरी कारें जल्द सस्ती हो सकती हैं. ड्यूटी में भारी कटौती के साथ इन्हें कम पैसों में खरीदा जा सकेगा. Skoda Kylaq ने 50,000 यूनिट्स प्रोडक्शन का मिलेस्टोन छुआ, जबकि Volkswagen Tayron R-Line और BMW X3 30 xDrive M Sport Pro ने भी सुर्खियां बटोरीं। नए लॉन्च, ट्रेड डील और माइलस्टोन से भरा जनवरी 2025 का आखिरी हफ्ता कैसा रहा? आइए, जानते हैं.

2026 Renault Duster की एंट्री

सबसे बड़ी खबर 2026 Renault Duster का अनवील है. 26 जनवरी 2026 को चेन्नई में Renault ने New Gen Duster को भारत में पेश किया. ये आइकॉनिक SUV चार साल बाद वापस आई है और अब थर्ड जनरेशन में पूरी तरह नई डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन के साथ आ रही है. इंडिया-स्पेसिफिक मॉडल में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन हैं. इसमें 1.0-लीटर और 1.3-लीटर (160 bhp, 280 Nm) शामिल है. साथ ही, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट (1.8-लीटर पेट्रोल + इलेक्ट्रिक मोटर, कुल 160 hp) भी आएगा, जो दिवाली 2026 तक लॉन्च होगा.

फीचर्स में 10-इंच टचस्क्रीन (Google OS), ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 212 mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 518-लीटर बूट स्पेस जैसे कई प्रीमियम एलिमेंट्स हैं. प्री-बुकिंग्स ₹21,000 में शुरू हो चुकी हैं, कीमतें मार्च में अनाउंस होंगी और डिलीवरी अप्रैल 2026 से होने वाली है. ये Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara जैसे कॉम्पिटिटर्स को टक्कर देगी.

India-EU Free Trade Agreement (FTA)

दूसरी महत्वपूर्ण खबर India-EU Free Trade Agreement (FTA) का समझौता है. इससे इंपोर्टेड कारें सस्ती हो सकती हैं. हाल ही में भारत और यूरोपीय यूनियन ने “मदर ऑफ ऑल डील्स” पर मुहर लगाई है. इस FTA के तहत यूरोपीय कारों पर इंपोर्ट ड्यूटी 110% से घटाकर पहले 40% और बाद में 10% तक की जाएगी.

ये मुख्य रूप से 15,000 यूरो से ऊपर की कारों पर लागू होगा और सालाना 250,000 वाहनों की कोटा होगी. इससे BMW, Mercedes-Benz, Audi, Volkswagen, Porsche जैसी लग्जरी कारें 20-30% तक सस्ती हो सकती हैं. हालांकि, ये फायदा 2027-2028 से मिलना शुरू होगा, क्योंकि लीगल प्रोसेस और इंप्लीमेंटेशन में समय लगेगा. ये भारतीय बाजार में यूरोपीय ब्रांड्स के लिए बड़ा बूस्ट होगा और लोकल प्रोडक्शन वाले मॉडल्स पर भी असर पड़ सकता है.

Skoda Kylaq की बंपर डिमांड

स्कोडा काइलैक ने बड़ा प्रोडक्शन माइलस्टोन छुआ है. Skoda ने अपने चाकन प्लांट में Kylaq की 50,000 यूनिट्स प्रोडक्शन पूरी कर ली है, जो सिर्फ एक साल से ज्यादा समय में हुआ है. दिसंबर 2024 में प्रोडक्शन शुरू होने के बाद ये कॉम्पैक्ट SUV काफी पॉपुलर हुई है. डिमांड बढ़ने से प्लांट की कैपेसिटी 30% बढ़ाई गई है. Kylaq की कीमतें ₹7.59 लाख से शुरू होती हैं और ये Skoda का सबसे अफोर्डेबल प्रोडक्ट है.

VW Skoda Kylaq का अनवील

Volkswagen ने भी India-spec Tayron R-Line को पेश किया. ये 7-सीटर प्रीमियम SUV Tiguan प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, लेकिन अलग डिजाइन के साथ आई है. इसमें 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन (201 bhp, 320 Nm), 4MOTION AWD, पैनोरमिक सनरूफ, 30-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, बड़ा बूट स्पेस और ADAS फीचर्स हैं. ये Volkswagen की फ्लैगशिप SUV होगी और Tiguan R-Line से ऊपर पोजिशन होगी.

BMW X3 30 xDrive M Sport Pro

आखिरी बड़ी खबर BMW X3 30 xDrive M Sport Pro की है. BMW ने इस नए वेरिएंट की लॉन्च कन्फर्म की है और 30 जनवरी 2026 से प्री-बुकिंग्स शुरू हो गई हैं. ये अब तक की सबसे पावरफुल X3 होगी, जिसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (258 hp) है. M Sport Pro पैकेज के साथ बड़े व्हील्स, नए एक्सटीरियर एलिमेंट्स और प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. ये चेन्नई प्लांट में लोकली प्रोड्यूस होगी और इसके 16 फरवरी को लॉन्च होने की उम्मीद है.



Source link