IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20 मुकाबला तिरवनंतपुरम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया के स्टार संजू सैमसन इस सीरीज में खराब फॉर्म के चलते बोझ बने हुए थे. वह अपने घरेलू मैदान पर पहला इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरे लेकिन यहां भी उनका फ्लॉप शो बरकरार रहा. सैमसन दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ही उन्होंने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है. अब वर्ल्ड कप में प्लेइंग-XI में उनकी एंट्री मुश्किल नजर आ रही है.
पांचों मैच में रहे फ्लॉप
संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज में फ्लॉप दिखे हैं. उन्होंने 5 मैच में कुल 46 रन ही बनाए हैं. एक मैच में उन्होंने 24 रन की पारी खेली बाकी मैचों में दहाई का आंकड़ा भी पार करने में कामयाब नहीं हुए. सैमसन ने आखिरी मुकाबले में 6 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेइंग-XI में उनके स्थान पर ओपनिंग करने ईशान किशन उतर सकते हैं जो सीरीज में अच्छे टच में दिखे.
कौन करेगा रिप्लेस?
अब सवाल है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अगर सैमसन ड्रॉप होते हैं तो प्लेइंग-XI में किसकी एंट्री होगी. मेगा इवेंट से पहले युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा फिट हो जाएंगे जो हाल ही में इंजरी का शिकार हो गए थे. तिलक वर्मा की एंट्री सैमसन की जगह हो सकती है जिन्होंने टीम इंडिया की रीढ़ बनने का काम किया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो जाएगा और भारत अपना पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेलेगा.
ये भी पढे़ं.. 3 हसीनाओं संग इश्क लड़ाएंगे युजवेंद्र चहल? VIRAL फोटो पर किया ऐसा कमेंट, मची खलबली
अभिषेक की दमदार शुरुआत
अभिषेक शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने 15 गेंद में 30 रन की पारी खेली. इसके बाद ईशान किशन एक बार फिर चमके. उन्होंने 28 गेंद में पचासा पूरा किया और टीम इंडिया को पटरी पर लौटा दिया. ईशान ने इस सीरीज में दूसरी फिफ्टी ठोकी है. उन्हें कप्तान सूर्यकुमार यादव का साथ मिला जो पुराने टच में वापस आ चुके हैं. भारतीय टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती दिख रही है.