IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला आखिरी मुकाबला रिकॉर्ड ब्रेकिंग मैच हो सकता है. इस मुकाबले में एक दो नहीं बल्कि पूरे 7 रिकॉर्ड बन सकते हैं. टीम इंडिया इस सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर चुकी है. आखिरी मुकाबले में भी वो जीत दर्ज करना चाहेगी, क्योंकि इसके बाद उसे सीधा टी20 विश्व कप खेलना है. तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के 7 धुरंधर तबाही मचाने के लिए तैयार हैं. अगर इन खिलाड़ियों का जादू चलता तो वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में कोई ना कोई उपलब्धि हासिल करेंगे. हमने नीचे उन 10 रिकॉर्ड्स की लिस्ट दी है, जो तिरुवनंतपुरम में बन सकते हैं.
इन रिकॉर्ड्स को जानने से पहले दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े जान लेते हैं. टी20 इंटरनेशनल में अब तक भारत-न्यूजीलैंड के बीच 28 मैच हुए हैं, इनमें से भारत ने 15 जबकि कीवी टीम ने 11 मुकाबलों में जीत हासिल की, जबकि 3 मैच टाई भी रहे. भारत के घर में कुल 15 मैच हुए हैं, जिनमें से टीम इंडिया ने 10 जबकि कीवियों ने 5 मैच अपने नाम किए. ये आंकड़े भारत के फेवर में हैं. अब आज देखना दिलचस्प होगा कि न्यूजीलैंड जीत दर्ज कर पाती है या नहीं. उसने चौथा मैच 50 रनों के बड़े अंतर से जीता था. अब नीचे संभावित रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.
आखिरी टी20 में बन सकते हैं यह 7 रिकॉर्ड
1. सूर्यकुमार यादव टी20 में 3000 रन पूरे कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें सिर्फ 33 रन चाहिए हैं. वो अब तक 103 मैचों में 2967 रन बना चुके हैं.
2. सूर्या के पास बतौर कप्तान टी20 में 50 सिक्स पूरे करने का सुनहरा मौका है, इसके लिए उन्हें सिर्फ 1 छक्के की दरकार है.
3. अगर संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में मौका मिला तो उनके पास भारत के लिए टी20 में 50 छक्के पूरे करने का मौका मिलेगा, 3 छक्के लगाते ही वो छक्कों की फिफ्टी पूरी कर लेंगे.
4. बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन के पास भी T20I में 50 छक्के पूरे करने का मौका है, उन्हें सिर्फ 8 छक्कों की दरकार है, जिस अंदाज में किशन खेल रहे हैं, वो यह रिकॉर्ड बना सकते हैं.
5. बाएं हाथ के विस्फोटक ऑलराउंडर भी T20I में 50 छक्के पूरे करने से 5 छक्के दूर हैं. चौथे मैच में उन्होंने 7 सिक्स उड़ाए थे. अब देखना होगा कि आखिरी मैच में वो क्या करते हैं.
6. भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव T20I में 100 विकेट से 6 विकेट दूर हैं. अगर तिरुवनंतपुरम में उनकी फिरकी का जादू चला तो कुलदीप यह खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.
7. हार्दिक पांड्या के पास भी एक खास मुकाम हासिल करने का मौका है. वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 छक्कों से 5 छक्के दूर हैं. अगर पांड्या ने आखिरी टी20 में विस्फोटक अंदाज दिखाया तो उनका ये सपना सच हो सकता है.
तिरुवनंतपुरम टी20 के लिए दोनों देशों की संभावित प्लेइंग 11
भारत– अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई.
न्यूजीलैंड– डेवोन कॉन्वे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जैक फाउल्क्स, जैकब डफी, ईश सोढ़ी और मैट हेनरी.
ये भी पढ़ें: क्रिकेट का अनोखा करिश्मा…20 साल के करियर में लगाए सिर्फ 6 छक्के, फिर भी बना डाला 12 दोहरे शतकों का प्रचंड रिकॉर्ड