Jabalpur ka Mausam: जबलपुर वाले तो घबरा गए, अचानक लौटी कड़ाके की ठंड! 24 घंटे में 6 डिग्री गिरा पारा

Jabalpur ka Mausam: जबलपुर वाले तो घबरा गए, अचानक लौटी कड़ाके की ठंड! 24 घंटे में 6 डिग्री गिरा पारा


Last Updated:

Jabalpur Weather Today: जबलपुर में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है और 24 घंटे में तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है. सुबह और शाम की ठंडी हवाओं ने लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन तक ठंड का असर बना रह सकता है और हल्की बारिश की भी संभावना है. बुजुर्गों और बच्चों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Jabalpur Weather: उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर एक बार फिर मध्य प्रदेश में दिखने लगा है. खासकर जबलपुर और उसके आसपास के जिलों में ठंड अचानक बढ़ गई है. बीते दो दिनों में मौसम ऐसा बदला कि लोग फिर से अलमारियों से गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर हो गए. सुबह और शाम की ठंडी हवाओं ने साफ एहसास करा दिया कि सर्दी अभी पूरी तरह गई नहीं है.

24 घंटे में 6 डिग्री लुढ़का दिन का तापमान
मौसम विभाग के आंकड़े भी इस बदलाव की गवाही दे रहे हैं. शुक्रवार को जबलपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रहा. वहीं गुरुवार को यही अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम 14.5 डिग्री था. यानी सिर्फ एक दिन में दिन के तापमान में करीब 6 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जो आम लोगों के लिए चौंकाने वाली रही.

क्यों बढ़ गई अचानक ठंड?
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस ठंड के पीछे दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ जिम्मेदार हैं. एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्वी ईरान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है, जबकि दूसरा 2 फरवरी से पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके साथ ही उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर सब-ट्रॉपिकल वेस्टर्न जेट स्ट्रीम की तेज हवाएं चल रही हैं, जिनकी वजह से वातावरण में ठंडक और बढ़ गई है.

अभी दो दिन और सताएगी ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिनों तक इसी तरह की ठंड बनी रह सकती है. सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं ज्यादा परेशान कर सकती हैं. दिन में धूप निकलने के बावजूद हवा में ठंडक महसूस होती रहेगी, जिससे लोगों को पूरी तरह राहत नहीं मिलेगी.

बादल और बूंदाबांदी की भी संभावना
बदलते मौसम के बीच आसमान में बादल छाने की संभावना भी जताई जा रही है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. साथ ही गरज-चमक जैसी स्थिति भी बन सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है, खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को सुबह-शाम बाहर निकलते वक्त गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

जबलपुर वाले तो घबरा गए, अचानक लौटी कड़ाके की ठंड! कंपकपाने लगे लोग



Source link