Rewa News: टैक्स नहीं चुकाया तो नगर निगम उठा ले आया बकायेदार की पुरानी बॉक्सर, अब ये Video वायरल

Rewa News: टैक्स नहीं चुकाया तो नगर निगम उठा ले आया बकायेदार की पुरानी बॉक्सर, अब ये Video वायरल


Last Updated:

Rewa News: नगर निगम रीवा ने संपत्तिकर बकायेदारों पर कुर्की की कार्रवाई की, छोटेलाल सिंह की पुरानी बाॅक्सर जब्त हुई, वीडियो वायरल हुआ, बाद में वाहन वापस मिले. आखिर वीडियो क्यों वायरल हुआ, जानें पूरा माजरा…

Rewa News: नगर निगम रीवा ने संपत्तिकर वसूली को लेकर अब सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है. निगम आयुक्त के निर्देश पर बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अंतिम सूचना के बाद भी भुगतान नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई की गई. नगर निगम की राजस्व टीम जोन-3 के पांच स्थानों पर कुर्की करने पहुंची. इस दौरान एक बकायेदार की चल संपत्ति जब्त की गई. इस दौरान एक अजीब बात हुई, कर्मचारी बकाएदार की पुरानी बाॅक्सर गाड़ी उठा ले गए. इसका विडिओ अब सोशल मीडि‍या पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

वहीं, शेष चार बकायेदारों ने मौके पर ही बकाया संपत्तिकर जमा कर दिया. कुर्की की यह कार्रवाई राजस्व दल, अतिक्रमण विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संपन्न की गई. अभियान के दौरान नगर निगम उपायुक्त, राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, अतिक्रमण प्रभारी, उपराजस्व निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से संपन्न हुई.

नगर निगम उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी ने बताया ने कि मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 के प्रावधानों के तहत बकायेदारों को बार-बार सूचना दी गई थी. धारा 173 के अंतर्गत देयक, धारा 174 के अंतर्गत मांग-पत्र तथा अंतिम सूचना पत्र जारी किए जाने के बावजूद न तो भुगतान किया गया और न ही किसी प्रकार की आपत्ति या धारा 184 के अंतर्गत अपील दायर की गई. निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के बाद कुर्की की कार्रवाई की गई.

वापस दे दी बाॅक्सर
आगे बताया, छोटेलाल सिंह, पिता शंभू प्रसाद सिंह द्वारा संपत्तिकर की बकाया राशि जमा नहीं करने पर उनकी चल संपत्ति जब्त की गई. कुर्की के दौरान उनकी 2 मोटरसाइकिल एवं 1 स्कूटी को जब्त कर नगर निगम के सुपुर्द किया गया. इसमें एक पुरानी बाॅक्सर भी शामिल थी. सोशल मीडिया पर जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. लोग बहुत मजे ले रहे हैं. उपायुक्त प्रकाश द्विवेदी ने कहा, कर की राशि जमा करने के बाद उनकी पुरानी बाॅक्सर सहित सभी वाहन वापस कर दिए गए हैं. नगर निगम ने आम नागरिकों एवं संपत्तिधारकों से अपील की है कि वे समय पर अपना संपत्तिकर एवं अन्य करों का भुगतान करें, ताकि नगर के विकास कार्यों में सहभागी बन सकें और किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

टैक्स नहीं चुकाया तो नगर निगम उठा लाया बकायेदार की पुरानी बॉक्सर, Video Viral



Source link