Last Updated:
Shivpuri News: शिवपुरी के पोहरी रोड पर 80 करोड़ की लागत से बन रहा 757 मीटर लंबा ओवरब्रिज जल्द तैयार होगा, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या दूर होगी और शहर की आवाजाही आसान होगी. देखें ये रिपोर्ट…
Shivpuri News: शिवपुरी के लोगों के लिए अच्छी खबर है. पोहरी रोड पर लगने वाले रोज के जाम से अब जल्द राहत मिलने वाली है. पोहरी बस स्टैंड से रेलवे लाइन के ऊपर बन रहा ओवरब्रिज तेजी से तैयार किया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, कुछ ही समय में यह ओवरब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा. इस ओवरब्रिज के बन जाने के बाद शिवपुरी में ट्रैफिक की बड़ी समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी.
शिवपुरी में पोहरी हाईवे न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में लगभग 80 करोड़ की लागत से यह रेलवे ओवरब्रिज बनाया जा रहा है. यह ब्रिज करीब 757 मीटर लंबा होगा. फिलहाल, यहां रेलवे फाटक होने की वजह से लोगों को रोज भारी परेशानी उठानी पड़ती है. जब भी ट्रेन आती है, फाटक बंद हो जाता है और दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग जाती है. कई बार लोगों को 15 से 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है.
इस जाम की सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को होती है. कई बार स्कूल बसें फाटक बंद होने की वजह से जाम में फंस जाती हैं, जिससे बच्चे देर से स्कूल पहुंचते हैं. एंबुलेंस और दूसरी इमरजेंसी सेवाएं भी ट्रैफिक में फंस जाती हैं, जो किसी के लिए भी खतरे से कम नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार तो हालात इतने खराब हो जाते हैं कि पूरा इलाका जाम से ठप हो जाता है.
शहर की बेहद महत्वपूर्ण रोड
ओवरब्रिज बनने के बाद यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी. गाड़ियां बिना रुके ऊपर से निकल सकेंगी और रेलवे फाटक बंद होने का असर ट्रैफिक पर नहीं पड़ेगा. इससे शहर के लोगों का समय बचेगा और रोज़ की झुंझलाहट भी कम होगी. अगर इस रास्ते की अहमियत की बात करें तो यह रूट काफी महत्वपूर्ण है. यही रास्ता शिवपुरी को कूनो नेशनल पार्क और राजस्थान की सीमा से जोड़ता है. इस रोड से रोजाना भारी वाहनों के साथ-साथ सैकड़ों छोटी-बड़ी गाड़ियां गुजरती हैं. ऐसे में ओवरब्रिज का बनना पूरे क्षेत्र के लिए फायदेमंद साबित होगा.
लोकल 18 की टीम ने जाम के दौरान कई लोगों से बात की. लोगों ने बताया कि अभी काम चलने की वजह से थोड़ी परेशानी जरूर है, लेकिन सभी को उम्मीद है कि ब्रिज बन जाने के बाद हालात पूरी तरह बदल जाएंगे. लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज बनने से न सिर्फ ट्रैफिक कम होगा, बल्कि शिवपुरी शहर की तस्वीर भी बदलेगी. स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यह ओवरब्रिज शिवपुरी के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है. अभी भले ही लोगों को थोड़ी दिक्कत उठानी पड़ रही हो, लेकिन आने वाले समय में इसका फायदा हर किसी को मिलेगा. जैसे ही यह ओवरब्रिज बनकर तैयार होगा, शिवपुरी के लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी और शहर की आवाजाही पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें