Pallekele Stadium T20I Stats: टी20 विश्व कप 2026 के 7 मैच श्रीलंका के जिस पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होना है, वहां गेंदबाजों की राह आसान नहीं होगी. यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर मानी जाती है. Pallekele Stadium T20I Stats: टी20 विश्व कप 2026 की मंच तैयार है. 7 तारीख से 20 टीमों के बीच यह मेगा टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा. इस बार भारत-श्रीलंका मेजबान देश हैं. भारत के 5 जबकि श्रीलंका के तीन मैदानों पर सभी मैच होना है. श्रीलंका के जिन तीन मैदानों को चुना गया है, उनमें से एक कैंडी का पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है, जिसमें एक-दो नहीं बल्कि पूरे 7 मैच होना है. टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में इस मैदान पर 2 दर्जन से ज्यादा मैच हो चुके हैं. इस आर्टिकल में हम आपके लिए इस मैदान की पिच रिपोर्ट से लेकर आंकड़ों तक सबकुछ लेकर आए हैं.
पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच कैसी है?
पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम श्रीलंका के खूबसूरत मैदानों में शुमार है. यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर मानी जाती है. टी20 इंटरनेशनल मैचों में यहां शुरुआत में गेंद बल्ले पर अच्छी आती है, जिससे स्ट्रोक-प्ले आसान रहता है. आउटफील्ड तेज है तो चौके आसानी से निकलते हैं, हालांकि पहले 2–3 ओवर तेज गेंदबाजों को मूवमेंट मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता है तो फिर स्पिनरों को मदद मिलती है. गेंद थोड़ी टर्न होती है, लेकिन क्रीज पर वक्त बिताने के बाद बल्लेबाज यहां रनों की बारिश करते हैं. आमतौर पर यहां 180+ स्कोर अक्सर डिफेंड होता है, लेकिन अगर ओस रही तो 200 प्लस स्कोर भी आसानी से चेज हो सकते हैं.
पल्लेकेले में टी20 इंटरनेशनल मैचों के आंकड़े
श्रीलंका के कैंडी में मौजूद इस स्टेडियम में अब तक 28 मैच हुए हैं. पहली पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने 14 जबकि चेज करने वाली टीम ने 11 बार जीत हासिल की है. 3 मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन है, जो दूसरी इनिंग में घटकर 146 हो जाता है.
सबसे बड़ा टोटल
इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा टोटल बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जिसने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 283 रन बनाए थे. 2016 में खेले गए इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल श्रीलंकाई बॉलर्स पर कहर बनकर टूटे थे. उन्होंने 65 बॉल पर 14 चौके और 9 छक्के लगाते हुए कुल 145 रन बनाए थे. ट्रेविस हेड ने 18 बॉल पर 3 छक्के और 4 चौके लगाकर 45 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 178 तक पहुंच सका था.
सबसे छोटा स्कोर
इस मैदान पर सबसे छोटे टोटल का शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम दर्ज है, जो 125 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 88 रनों पर सिमट गई थी. यह मैच 6 सितंबर 2019 को खेला गया था, जिसे श्रीलंका ने 37 रनों से अपने नाम किया था. श्रीलंका के लिए जीत के हीरो लसिथ मालिंगा बने थे, जिन्होंने 4 ओवर में 6 रन देकर 5 विकेट निकाले थे. वो इस मैच में लंका टीम के कप्तान भी थे.
सबसे सफल रन चेज
इस मैदान पर सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड पाकिस्तान टीम के नाम है, जिसने 25 सितंबर 2012 के दिन बांग्लादेश द्वारा दिया गया 176 रनों का टारगेट चेज कर दिया था. बांग्लादेश ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 175 रन किए थे, जिसके जवाब में पाक ने 18.4 ओवरों में 2 विकेट खोकर ये टारगेट हासिल कर लिया था. पाक के लिए इमरान नजीर ने 36 बॉल पर 9 चौके और 3 छक्कों के दम पर 72 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. मोहम्मद हफीज ने 47 बॉल पर 45 रन किए थे.
डिफेंड किया गया सबसे छोटा टोटल
इस मैदान पर डिफेंड किया गया सबसे छोटा टोटल 133 रनों का है, जो श्रीलंका ने 30 जनवरी 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ किया था. लंका ने 16.2 ओवर में सिर्फ 133 रन किए थे, फिर गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को 125 रनों पर रोक दिया था.
कुल 7 मैच होंगे
इस मैदान पर पूरे विश्व कप में कुल 7 मैच होंगे. ग्रुप स्टेज के चार मैचों का शेड्यूल पहले ही आ चुका है. जिसके अनुसार, 12 फरवरी को यहां श्रीलंका बनाम ओमान के बीच मैच होगा. फिर 16, 17 और 20 फरवरी को मैच होंगे. फिर सुपर 6 के तीन मैच खेले जाएंगे.
कैंडी में होने वाले ग्रुप स्टेज के 4 मैच
12 फरवरी, 11:00 AM – श्रीलंका बनाम ओमान
16 फरवरी, 7:00 PM – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका
17 फरवरी, 3:00 PM – आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे
20 फरवरी, 7:00 PM – ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान
ये भी पढ़ें: क्रिकेट का अनोखा करिश्मा…20 साल के करियर में लगाए सिर्फ 6 छक्के, फिर भी बना डाला 12 दोहरे शतकों का प्रचंड रिकॉर्ड