टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा: पाकिस्तान सरकार का ऐलान; बांग्लादेश के समर्थन में 15 फरवरी के महामुकाबले का बॉयकॉट किया

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा:  पाकिस्तान सरकार का ऐलान; बांग्लादेश के समर्थन में 15 फरवरी के महामुकाबले का बॉयकॉट किया


  • Hindi News
  • National
  • T20 World Cup: India Pakistan Match Cancelled After Pakistan Govt Decision

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होगा। पाकिस्तान सरकार ने इस मैच के बॉयकॉट का ऐलान किया। दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में एक-दूसरे से भिड़ने वाली थी। हालांकि, फिलहाल यह तय नहीं है अगर भारत और पाकिस्तान की टीमें नॉकआउट राउंड में भिड़ीं तब पाकिस्तान खेलेगा या नहीं?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी थी। ICC के इस फैसले के विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट कर दिया।

पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उनकी टीम भारत से वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगी।

पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उनकी टीम भारत से वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगी।

टूर्नामेंट खेलेंगे, लेकिन भारत से मैच नहीं- पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान ने रविवार को घोषणा की कि वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करेगा। पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद लिया, बांग्लादेश सरकार ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा चिंता जताई थी।

सरकार ने X पर एक पोस्ट में कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड T20 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी देती है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।

प्रधानमंत्री से मिले थे PCB चीफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी ने सोमवार, 26 जनवरी को प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में पाकिस्तान के वर्ल्ड कप पार्टिसिपेशन और भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर बाते हुईं। नकवी ने कहा था कि शुक्रवार या सोमवार तक आखिरी फैसला लिया जाएगा। अब रविवार को सरकार ने इस पर फैसला ले लिया।

मोहसिन नकवी ने 26 जनवरी को पीएम शाहबाज शरीफ से मुलाकात की थी।

मोहसिन नकवी ने 26 जनवरी को पीएम शाहबाज शरीफ से मुलाकात की थी।

भारत पर क्या होगा असर? भारत और पाकिस्तान की टीमें वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में है। हर ग्रुप में 5-5 टीमें हैं, जिनमें से 2-2 टीमें सुपर-8 स्टेज में जाएंगी। पाकिस्तान के बायकॉट का मतलब यह होगा कि इस मैच के 2 पॉइंट्स भारत को मिल जाएंगे और भारत के सुपर-8 में पहुंचने की राह काफी आसान हो जाएगी। ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका की टीमें हैं। पाकिस्तान बाकी मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर इस स्थिति में भी सुपर-8 में पहुंच सकती है।

ICC को कितना नुकसान? वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच होता है। कई बार इस मैच की व्युअरशिप फाइनल से भी ज्यादा होती है। यह मैच न होने से सबसे ज्यादा नुकसान ब्रॉडकास्टर को होगा। ब्रॉडकास्टर पहले ही मैच से सारे विज्ञापन स्लॉट बेच चुके हैं। ICC को सीधा नुकसान नहीं है क्योंकि वह पहले ही मीडिया राइट्स बेच चुकी है। हालांकि, यह मैच न होने से ब्रॉडकास्टर ICC से नुकसान की भरपाई की मांग कर सकते हैं। अलग-अलग एनालिसिस के मुताबिक वर्ल्ड कप में एक भारत-पाकिस्तान मैच से होने वाली कमाई पूरे वर्ल्ड कप की कमाई का लगभग 8 से 10% तक होती है।

पाकिस्तान ने 27 जनवरी को ही वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम भी अनाउंस की थी।

पाकिस्तान ने 27 जनवरी को ही वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम भी अनाउंस की थी।

पाकिस्तान की टी-20 वर्ल्ड कप टीम सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अय्यूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक।

नकवी ने वर्ल्ड कप छोड़ने धमकी क्यों दी थी? भारत में खेलने से मना करने के बाद ICC ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से हटा दिया था। उसके स्थान पर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी गई। इसके विरोध में PCB चीफ मोहसिन नकवी ने वर्ल्ड कप से हटने की धमकी दी थी।

उन्होंने वहां के अखबार द डॉन से कहा था- ‘ICC ने बांग्लादेश के साथ गलत व्यवहार किया। हम अब सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अगर उसने मना कर दिया तो हम भी टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे।’ इसके बाद ICC ने PCB को चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार क्यों किया? बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL में खेलने की अनुमति नहीं दी। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 3 जनवरी को BCCI के कहने पर टीम से बाहर कर दिया।

इससे बौखलाई बांग्लादेश सरकार ने अपने यहां IPL मैचों के प्रसारण पर रोक लगा दी। इसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देकर 7 फरवरी से होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में वेन्यू बदलने की मांग भी की।

बांग्लादेश के वर्ल्ड कप से बाहर होने की टाइम लाइन

———————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भारत अंडर-19 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंचा

भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। पाकिस्तान को नॉकआउट में पहुंचने के लिए 253 रन का टारगेट 33.3 ओवर में हासिल करना था। टीम 167 तक ही पहुंच सकी। बुलवायो में रविवार को पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 252 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link