दतिया में हत्या के प्रयास का आरोपी फरार: पुलिस ढूंढ रही, वो सोशल मीडिया पर वीडियो डाल रहा; प्रशासन को दी खुली चुनौती – datia News

दतिया में हत्या के प्रयास का आरोपी फरार:  पुलिस ढूंढ रही, वो सोशल मीडिया पर वीडियो डाल रहा; प्रशासन को दी खुली चुनौती – datia News




दतिया में विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा प्रत्याशी लोकेंद्र नेताजी के साथ मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी धर्मेश अहिरवार उर्फ राजा बड़ौनी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। कोर्ट ने हत्या के प्रयास के प्रकरण में उसकी जमानत खारिज कर दी है और गिरफ्तारी वारंट भी जारी है। इसके बावजूद वह खुलेआम सोशल मीडिया पर सक्रिय है और वीडियो जारी कर पुलिस-प्रशासन को सीधी चुनौती दे रहा है। हाल ही में अभिषेक पालिया नामक युवक की आईडी से एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें आरोपी राजा बड़ौनी अपने समर्थक आकाश जाटव के साथ दिखाई दे रहा है। वीडियो में मारपीट को जायज ठहराते हुए प्रशासन को खुली धमकी दी गई है। वीडियो में कहा गया है कि यदि राजा बड़ौनी और उसके परिवार को परेशान किया गया, तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। इसमें दावा किया गया है कि राजा को पूरी टीम और सिस्टम का सपोर्ट हासिल है। 24 घंटे पहले डाला वीडियो, पुलिस के हाथ खाली हैरानी की बात यह है कि आरोपी का वीडियो महज 24 घंटे पहले ही अपलोड किया गया है, फिर भी पुलिस उसे ट्रैक नहीं कर पाई है। वायरल वीडियो में लोकेंद्र नेताजी के साथ मारपीट का पुराना वीडियो भी जोड़ा गया है। TI बोले- साइबर सेल की मदद ले रहे टीआई दिनेश राजपूत का कहना है कि साइबर टीम के साथ पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि इस मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी राजा बड़ौनी अब भी फरार है।



Source link