दुनिया के 5 गेंदबाज… जिन्होंने एक टेस्ट में 30 से ज्यादा नोबॉल फेंकी

दुनिया के 5 गेंदबाज… जिन्होंने एक टेस्ट में 30 से ज्यादा नोबॉल फेंकी


Last Updated:

34 no balls in single test one bowler: क्रिकेट में किसी गेंदबाज की ओर से नो बॉल या वाइड गेंद फेंकना आम बात है. लेकिन जब इसी नो बॉल को बॉलर टेस्ट में फेंकता है तो उसे क्राइम माना जाता है. क्योंकि क्रिकेट के सबसे पुराने फॉर्मेट टेस्ट में किसी गेंदबाज से नो बॉल की अपेक्षा नहीं की जाती है. लेकिन एक टेस्ट मैच में एक गेंदबाज ने अकेले 34 नोबॉल डालने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. यह गेंदबाज इंग्लैंड के छह फुट छह इंच लंबे पेसर बॉब विलिस हैं. जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ नोबॉल की झड़ी लगा दी थी.विलिस के इस अनचाहे रिकॉर्ड को आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है. हालांकि उसके करीब कुछ गेंदबाज पहुंचे हैं लेकिन उनसे आगे नहीं निकल पाए.

बॉब विलिस एक टेस्ट मैच में फेंक चुके हैं 34 नोबॉल.

नई दिल्ली. दुनिया के तेज गेंदबाजों के साथ अक्सर यह होता है कि वह गेंदबाजी करते समय ‘ओवर स्टेप’ कर जाते हैं. कभी कभी ऐसा करना टीम के लिए परेशानी का सबब बन जाता है.दुनिया के में एक गेंदबाज ऐसा भी है जिसने एक टेस्ट मैच में 34 नोबॉल फेंके हैं. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज बॉब विलिस के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है जिन्होंने विरोधी टीम को लगभग छह एक्स्ट्रा ओवर खेलने को दिए थे. विलिस के इस रिकॉर्ड को आजतक दुनिया को कोई भी गेंदबाज नहीं तोड़ पाया. भविष्य में भी इस रिकॉर्ड को कोई गेंदबाज तोड़ना तो दूर सोचना भी नहीं चाहेगा. 148 साल के टेस्ट इतिहास में दुनिया के कई ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने एक टेस्ट में 30 या इससे ज्यादा नोबॉल डाल चुके हैं.

कई बार एक्स्ट्रा स्पीड के लिए या फिर गेंदबाजी लय गड़बड़ाने पर तेज गेंदबाज नो-बॉल फेंकते हैं. इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज बॉब विलिस ने साल 1981 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में अपनी लय भटक गए थे. उन्होंने उस टेस्ट मैच की पहली पारी में 28 नोबॉल जबकि दूसरी पारी में छह नोबॉल फेंके थे. विलिस के इस रिकॉर्ड की लिस्ट में पाकिस्तान और श्रीलंका के गेंदबाज भी शामिल हैं. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम के नाम भी एक टेस्ट मैच में 32 नो बॉल फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है जबकि श्रीलंका के पूर्व पेसर चामिंडा वास भी एक टेस्ट में 30 नो बॉल डॉल चुके हैं.

बॉब विलिस एक टेस्ट मैच में फेंक चुके हैं 34 नोबॉल.

बॉब विलिस 2 बार 30 या इससे ज्यादा नो बॉल डाल चुके हैं
बॉब विलिस ने इंग्लैंड के लिए 90 टेस्ट और 64 वनडे खेले. 1971 ते 1984 के बीच उन्होंने इंग्लैंड को रिप्रजेंट किया. साल 1981 में विलिस ने एजबेस्टन टेस्ट की दोनों पारियों में मिलाकर 34 नो बॉल डाले. छह फुट छह इंच लंबे कद के विलिस ने टेस्ट में 325 विकेट चटकाए जबकि वनडे में उनके नाम 80 विकेट दर्ज है. विलिस ने टेस्ट में 941 नो बॉल डाले.उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी लॉर्ड्स टेस्‍ट में 30 नो बॉल गेंदें फेंकी थी.

वसीम अकरम डाल चुके हैं 33 नो बॉल
वेस्टइंडीज के पैट्रिक पैटरसन के नाम भी एक टेस्ट मैच में 33 नो बॉल फेंकने का रिकॉर्ड है. पैटरसन ने 1988 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में 33 नो बॉल फेंकी.उन्होंने 1986 से 1993 के बीच वेस्टइंडीज के लिए 28 टेस्ट और 59 टेस्ट खेले. इस दौरान क्रमश: 93 और 90 विकेट लिए.पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड के खिलाफ 1992 में मैनचेस्टर टेस्ट मैच में 32 नो बॉल फेंकी थी. अकरम ने 356 वनडे में 502 विकेट लिए जबकि 104 टेस्ट में 414 विकेट चटकाए.

चामिंडा वास 30 नो बॉल फेंक चुके हैं
श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास के नाम भी एक टेस्ट में 30 नो बॉल डालने का रिकॉर्ड है. वास ने पाकिस्तान के खिलाफ 2001-2002 में लाहौर में खेले गए टेस्ट मैच में 30 नो बॉल अकेले डाली थी. वॉस के हमवतन एक अन्य गेंदबाज चंपक रामानायके नाम भी भी एक टेस्ट में 30 नो बॉल डालने का रिकॉर्ड है. चंपक ने कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाया था. वास ने श्रीलंका की ओर से 111 टेस्ट में 355 जबकि 322 वनडे में 400 विकेट चटकाए. वहीं चंपक ने 18 टेस्ट में 44 विकेट और 62 वनडे में 68 विकेट लिए.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

दुनिया के 5 गेंदबाज… जिन्होंने एक टेस्ट में 30 से ज्यादा नोबॉल फेंकी



Source link