जबलपुर में चल रहे अवैध देह व्यापार को लेकर जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अन्य महिला को भी पकड़ा है जो अपने पति के इशारे पर दूसरे देश से महिलाओं को लाकर यहां रहने वाले अमीर लोगों के सामने परोसा करती थी। पुलिस ने मौके से उजबेकिस्तान महिला के साथ एक अन्य महिला को पकड़ा है, हालांकि इसका मास्टरमाइंड और गिरोह का सरगना मौके से जरूर फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि माढ़ोताल थाना के ग्रीन सिटी में बीते कई दिनों से देह व्यापार का खेल चल रहा था, जहां पर कि ना सिर्फ भारत, बल्कि विदेश से भी लड़कियां आया करता थी। सीएसपी को मिली सूचना
सीएसपी आशीष जैन को एक मुखबिर ने बताया कि ग्रीन सिटी स्थित एक घर पर जहां कि कुछ लोगों ने किराए पर लिया है, वहां पर कुछ अनैतिक गतिविधियों के साथ ऐसे लोग भी आते हैं,जिनकी हरकत अपतिजनक है। हर बार यहां आने वाले लोग किसी महिला या फिर लड़की को लेकर आते हैं। एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर सीएसपी आशीष जैन और महिला थाना पुलिस की टीम ने मौके पर दाबिश देकर एक विदेशी महिला जो कि उजबेकिस्तान की रहने वाली है, उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसे दिल्ली के रास्ते प्लेन तो कभी ट्रेन से जबलपुर लाया गया था। महिला ने बताया कि वह 2011 में उसका विवाह हुआ था। पति की मौत के बाद वह इस गौरखधंधे में उतर आई। महिला का कहना है कि 2023 में पति की मौत के बाद वह मुबंई आ गई, यहां पर उसने दूसरी शादी की। इसी दौरान दिल्ली निवासी प्रिया कौर से सोशल मीडिया के मध्याम से उसकी दोस्ती हुई। महिला का कहना है कि कुछ दिनों पहले शिव चौधरी और उसकी पत्नी सुषमा चौधरी से उसकी दोस्ती हुई,इसके बाद ट्रेन से उसे शुक्रवार को जबलपुर बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान महिला ने बताजा कि उजबेकिस्तान से मुबंई आने के बाद जब शिव चौधरी से दोस्ती हुई तो उसने देह व्यापार में कमाई के लिए अच्छी खासी रकम दिलाने का आश्वासन दिया और जबलपुर बुला लिया। पुलिस ने विदेशी महिला के साथ सुषमा चौधरी नाम की महिला को भी हिरासत में लिया है, हालांकि महिला का पति शिव चौधरी जिसने की ग्रीन सिटी में 15 दिन पहले ही किराए से मकान लिया था। वह फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। सीएसपी आशीष जैन ने बताया कि मुख्य आरोपी शिव चौधरी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपी की पत्नी हनुमानताल निवासी है, जो कि पति के कहने पर ग्रीन सिटी में किराए का मकान लेकर रह रही थी। पूछताछ के दौरान पता चला कि विदेशी महिला एक दिन पहले ही जबलपुर आई थी। शहर के कई हिस्सों में है ठिकाना
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि शिव चौधरी आदतन अपराधी है, जो कि शहर के कई ठिकानों में किराए के मकान लेकर देह व्यापार का काम किया करता था। पुलिस को शक ना हो इसके लिए आरोपी पत्नी और बच्चों को भी रखा करता था। जानकारी के मुताबिक जबलपुर शहर के अलावा जिले के कई अन्य इलाकों में भी इसने देह व्यापार का अड्डा खोल रखा है। फिलहाल आरोपी शिव चौधरी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। 5 से 10 हजार रुपए में आती थी
सीएसपी ने बताया कि भारत के छोटे शहरों में छिपकर देह व्यापार चल रहा है, जहां पर कि अच्छी-खासी रकम मिलती है। प्रिया कौर जो कि दिल्ली निवासी है, उसके संपर्क में आने के बाद यह महिला दिल्ली से होते हुए जबलपुर पुहंची , जहां उसे एक दिन के लिए 2 से 5 हजार रुपए देने का वादा किया था।
सीएसपी आशीष जैन का कहना है कि अभी तक उजबेकिस्तान से आई एक महिला को हिरासत में लिया गया है, जबकि करीब 10 लड़कियां जो कि जबलपुर शहर लाई गई है, वह अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, जिनकी तलाश जारी है। लगातार कार्रवाई जारी है। स्पा सेंटर का लाईसेंस नगर निगम की ओर से जारी किया जाता है, अब यह भी देखा जा रहा है कि नगर निगम की टीम किस आधार पर स्पा सेंटर को लाईसेंस दे रही है।
Source link