नहीं खेलेगा पाकिस्तान तो भारत को फायदा या नुकसान… कितने अंक मिलेंगे, फाइनल में ऐसा हुआ तो क्या? समझें समीकरण

नहीं खेलेगा पाकिस्तान तो भारत को फायदा या नुकसान… कितने अंक मिलेंगे, फाइनल में ऐसा हुआ तो क्या? समझें समीकरण


Pakistan to Boycott India Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को शुरू होने में अब 7 दिन बाकी है, लेकिन मेगा इवेंट के आगाज से पहले पाकिस्तान ने नया बम फोड़ दिया है. जी हां, पाकिस्तान सरकार ने ये फैसला लिया है कि टी20 वर्ल्ड कप में उनकी टीम हिस्सा तो लेगी, लेकिन 15 फरवरी को पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करेगा. पाकिस्तान के इस हैरान करने वाले निर्णय से क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई है. इस मामले में अभी आईसीसी का कदम क्या होगा? इसका भी इंतजार है. 

फैंस के मन में ये सवाल है कि अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगा तो इससे टीम इंडिया को फायदा होगा या नुकसान? सवाल ये भी है कि अगर ऐसे हालात सेमीफाइनल या फाइनल में आते हैं तो फिर क्या होगा? आइए इन तमाम सवालों के जवाब जानते हैं.

पाकिस्तान ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी

Add Zee News as a Preferred Source


पाकिस्तान का ये फैसला अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है. बांग्लादेश का समर्थन करने के चक्कर में पाक जो ड्रामा कर रहा है, इससे उनका भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है. भारत के खिलाफ ना खेलने और आईसीसी से पंगा लेने की भारी कीमत उन्हें चुकानी पड़ सकती है. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में पॉइंट्स की लिहाज से देखें तो इससे भारत का ही फायदा है. 

भारत को फ्री में मिलेंगे 2 अंक

अगर पाकिस्तान की टीम तय शेड्यूल के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ नहीं खेलता है तो टीम इंडिया को फ्री में दो अंक मिल जाएंगे. जी हां, आईसीसी के नियम के अनुसार अगर कोई टीम मैच खेलने से इनकार करती है तो वॉक ओवर के तौर पर विपक्षी टीम को विजेता घोषित करते हुए उन्हें अंक दिए जाते हैं. इसका मतलब साफ है कि 15 फरवरी को सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम बिना खेले अपने खाते में 2 पॉइंट्स बटोर लेंगे. 

सेमीफाइनल या फाइनल में ऐसा हुआ तो क्या होगा?

ये तो हुई ग्रुप स्टेज की बार, लेकिन अगर पाकिस्तान का यही रवैया रहा और वो टी20 वर्ल्ड कप में आगे भी इसी जिद्द पर अड़ा रहा तो भी इसमें भारत का नुकसान नहीं है. अगर सेमीफाइनल या फाइनल में दोनों टीमें पहुंचती हैं और वहां भी पाकिस्तान खेलने से इनकार करता है तो टीम इंडिया को नियम के तहत वॉक ओवर मिल जाएगा. आसान शब्दों में समझें तो अगर सेमीफाइनल में ऐसा होता है तो भारत फाइनल में पहुंच जाएगा और फाइनल में ऐसा हुआ तो टीम इंडिया बिना खेले टी20 वर्ल्ड चैंपियन बन जाएगी. 

ये भी पढ़ें: डरपोक पाकिस्तान… भारत को हराने की चाह में नहीं लिया सेमीफाइनल में पहुंचने का चांस, U19 वर्ल्ड कप में गजब बेइज्जती!

 



Source link