Last Updated:
Babar Azam fifty in 36 balls: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में 36 बॉल पर नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें 140 स्ट्राइक रेट और 32 रन दौड़कर आए. पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 207 रन बनाए जो इस टीम के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने आखिरकार टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपने चयन को सही साबित किया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे अनुभवी बैटर ने तेज फिफ्टी जमाई. 3 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में बाबर आजम ने नाबाद 50 रन की पारी खेली. इस पारी की सबसे खास बात रही कि उन्होंने 140 के करीब स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी लेकिन दौड़कर ज्यादा रन बनाए. पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया जो अब तक टी20 में इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले दो मैच में फ्लॉप रहे बाबर आजम ने आखिरकार तीसरे मुकाबले में फिफ्टी जमाई. इससे पहले नवंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ उनके बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. फखर जमां फ्लॉप रहे लेकिन सैम अयूब ने 37 बॉल पर 56 रन की शानदार पारी खेल डाली. पिछले मैच के हीरो कप्तान सलमान आगा 5 रन बनाकर आउट हुए इसके बाद बाबर आजम ने आकर पारी को संभाला.
बाबर आजम ने कितने बॉल में ठोकी फिफ्टी
पाकिस्तान के फैंस को अपने स्टार बल्लेबाज से जैसी पारी की उम्मीद थी वो रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ देखने को मिली. उन्होंने महज 36 बॉल पर नाबाद 50 रन की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने 3 चौका लगाया और 1 छक्का मारा. बाबर आजम के पारी की खास बात रही उनकी रनिंग. 36 बॉल में से 6 डॉट बॉल खेला और 4 बॉल पर बाउंड्री निकाला. 50 में से बाकी के बचे 32 रन बाबर आजम ने दौड़कर बनाया.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें