रणजी ट्रॉफी में पडिक्कल का तूफानी शतक, कर्नाटक ने किया ऐतिहासिक रन चेज

रणजी ट्रॉफी में पडिक्कल का तूफानी शतक, कर्नाटक ने किया ऐतिहासिक रन चेज


Last Updated:

Devdutt Padikkal century: रणजी ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में देवदत्त पडिक्कल ने पंजाब के खिलाफ कर्नाटक के लिए कमाल कर दिया. ग्रुप बी के निर्णायक मुकाबले में पडिक्कल ने 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 120 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया.

देवदत्त पडिक्कल ने पंजाब के खिलाफ लगाया शतक

नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के लिए क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमें तय हो गई है. ग्रुप बी से कर्नाटक की टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब को हराकर नॉकआउट में जगह बनाई है. पंजाब के खिलाफ निर्णयाक मुकाबले में कर्नाटक के लिए कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने बल्लेबाजी से तबाही मचा दी.

खेल के अंतिम दिन 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पडिक्कल ने नाबाद 120 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में देवदत्त ने सिर्फ 85 गेंद का सामना किया, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के भी लगाए. उनकी पडिक्कल की धुआंधार पारी से कर्नाटक ने सिर्फ 27.5 ओवर में ही 252 रन बनाकर मैच को जीत लिया. रणजी ट्रॉफी में ये सबसे तेज तर्रार रनचेज में से एक है.

पहली पारी में नहीं चला था बल्ला

देवदत्त पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. पहली पारी में उनके स्कोर की बात करें तो वह सिर्फ 9 रन था. हालांकि, टीम के लिए श्रेयस गोपाल और केएल राहुल ने जरूर अर्धशतकीय पारी खेली थी. श्रेयस गोपाल ने कर्नाटक के लिए पहली पारी में 77 रनों की पारी खेली थी. वहीं राहुल ने 59 रनों का योगदान दिया था.

इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने भी 46 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि विद्याधर पाटिल ने 34 और केवी अवनीश ने भी 32 रन बनाए. पहली पारी में टॉप ऑर्डर की मजबूत बल्लेबाजी के कारण ही पंजाब के 309 रनों के जवाब में कर्नाटक ने 316 रन बनाए और 7 रन की बढ़त हासिल की.

पहली पारी में पंजाब के बल्लेबाजों ने भी दिखाया था दम

कर्नाटक के खिलाफ मुकाबले में पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 309 रन का स्कोर खड़ा किया था. पंजाब की तरफ से अभिजीत गर्ग और इमनजोत सिंह चहल ने अर्धशतकीय पारी खेली. अभिजीत गर्ग 133 गेंद में 81 रनों की पारी खेली, जबकि इमनजोत ने 83 रनों की पारी खेली. वहीं दूसरी पारी में पंजाब के लिए उदय रन ने 93 रनों की पारी खेलकर कमाल किया. पंजाब ने अपनी दूसरी पारी में 256 रन बनाए, जिससे कर्नाटक को 250 रनों का टारगेट मिला.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

रणजी ट्रॉफी में पडिक्कल का तूफानी शतक, कर्नाटक ने किया ऐतिहासिक रन चेज



Source link