रेलिंग से टकराई बाइक, चालक 20 फीट नीचे गिरा: युवक गंभीर घायल, रीवा रेफर; तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह – Mauganj News

रेलिंग से टकराई बाइक, चालक 20 फीट नीचे गिरा:  युवक गंभीर घायल, रीवा रेफर; तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह – Mauganj News




मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसा हुआ। कगास नदी पर बने खड़ुई घाट पुल पर एक बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक करीब 20 फीट नीचे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया। यह हादसा शनिवार रात करीब 9:30 बजे हुआ। घायल युवक की पहचान आदर्श कुमार सेन (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मनबोध कुमार सेन के पुत्र और कस्बा नईगढ़ी वार्ड क्रमांक 9 का निवासी है। आदर्श नईगढ़ी से लालगंज वार्ड क्रमांक 12 स्थित अपने नए घर जा रहा था। खड़ुई घाट पुल पर उसकी बाइक असंतुलित हो गई और रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक पुल से नीचे गिर गया। नईगढ़ी थाना पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। प्रधान आरक्षक रामकुमार भास्कर ने बताया कि युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे रीवा रेफर किया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।



Source link