वैभव सूर्यवंशी हुए पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में चोटिल

वैभव सूर्यवंशी हुए पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में चोटिल


Last Updated:

वैभव सूर्यवंशी हुए पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में चोटिल

नई दिल्ली. भारतीय अंडर19 टीम के युवा विस्फोटक बैटर वैभव सूर्यवंशी रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए. बुलावायो के क्वीन स्पोर्ट्स क्लब में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के अहम सुपर सिक्स मुकाबले के दौरान वो बाईं हैमस्ट्रिंग पकड़कर गिर पड़े. हालांकि उनकी चोट इतनी ज्यादा गंभीर नहीं थी. चोटिल होने के तुरंत बाद फीजियो मैदान पर भागकर पहुंचे और उनको मेडिकल हेल्प दी.

भारतीय युवा स्टार पॉइंट पर खड़े थे और जैसे ही गेंद कवर की ओर गई, वैभव धीरे-धीरे नीचे झुकने लगे, लेकिन उन्हें अपनी बाईं टांग में दर्द महसूस हुआ. फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे क्योंकि ऐसा लग रहा था कि उनकी बाईं टांग की हैमस्ट्रिंग में कुछ परेशानी है. कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज और पानी पीने के बाद वे खेलने के लिए फिट हो गए.

भारत ने पाकिस्तान को दिया कितना लक्ष्य

पाकिस्तान के खिलाफ टॉस हारने के बाद भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे. उन्होंने 22 गेंद में 30 रन बनाकर आक्रामक शुरुआत की, लेकिन लगातार पुल शॉट खेलने की कोशिश में वे लेफ्ट-आर्म सीमर मोहम्मद सैय्यम का शिकार हो गए. इसके बाद एरॉन जॉर्ज आउट हुए और फिर कप्तान आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले आउट हो गए. ऑलराउंडर कनिष्क चौहान और खिलन पटेल की तेज 50 रन की साझेदारी भारत को 252 रन तक पहुंचने में अहम योगदान दिया. कनिष्क ने 29 गेंद में 35 रन बनाए, जबकि खिलन 15 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों ने सिर्फ 5.1 ओवर में 50 रन जोड़े. वेदांत त्रिवेदी  ने 98 गेंद में 68 रन की धैर्यपूर्ण पारी खेल भारत को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाने की नींव रखी.

हालांकि, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 33.3 ओवर में जरूरी रन बनाने होंगे, जिससे वे भारत के नेट रन रेट को पीछे छोड़ सकें. अगर पाकिस्तान इसके बाद भी जीतता है, तो भारत फिर भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

वैभव सूर्यवंशी हुए पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में चोटिल



Source link