शोभायात्रा में 2 युवकों का झगड़ा, पुलिसकर्मी ने चलाई लाठी: दमोह में बीच-बचाव के दौरान का VIDEO, एक लड़के को थाने लाया गया – Damoh News

शोभायात्रा में 2 युवकों का झगड़ा, पुलिसकर्मी ने चलाई लाठी:  दमोह में बीच-बचाव के दौरान का VIDEO, एक लड़के को थाने लाया गया – Damoh News




दमोह के अस्पताल चौराहे पर रविवार शाम रविदास जयंती की शोभायात्रा के दौरान दो लड़कों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान माहौल गरमा गया। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पुलिसवाले एक युवक को पकड़कर समझाने की कोशिश कर रहे हैं, तभी पीछे से एक दूसरा पुलिसकर्मी आकर उसे लाठी मार देता है। लाठी लगने के बाद वह युवक वहां से हट गया, जबकि पुलिस दूसरे युवक को अपने साथ ले गई। थाना प्रभारी ने दी सफाई कोतवाली टीआई मनीष कुमार का कहना है कि अस्पताल चौराहे पर दो युवक आपस में लड़ रहे थे। पुलिस ने सिर्फ उन्हें समझाने और बीच-बचाव करने की कोशिश की थी। उन्होंने किसी भी तरह की मारपीट या लाठी चलाने की बात से इनकार किया है। पुलिस एक युवक को थाने लाई है।



Source link