भारत के 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों क्रिकेट के मैदान पर कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त करते जा रहे हैं. इस बल्लेबाज ने अब एक ऐसा प्रचंड रिकॉर्ड बना दिया है, जिसके बारे में जानकर क्रिकेट फैंस हैरान रह जाएंगे. वैभव सूर्यवंशी ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मैच में 22 गेंद पर 30 रनों की पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी ने इस दौरान 136.36 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पांच चौके और एक छक्का लगाया. इस युवा बल्लेबाज ने एक साथ शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं.
वैभव ने तोड़ा शुभमन और उन्मुक्त का महारिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने यूथ ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक 23 यूथ ODI मैचों में 50.82 की औसत से 1169 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं. वैभव सूर्यवंशी का यूथ ODI क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर 171 रन है. शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने यूथ ODI क्रिकेट में 1149 रन बनाए थे. वहीं, उन्मुक्त चंद ने भी 1149 रन बटोरे थे.
यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
1. विजय जोल – 1404 रन
2. यशस्वी जायसवाल – 1386 रन
3. तन्मय श्रीवास्तव – 1316 रन
4. वैभव सूर्यवंशी – 1169 रन
5. शुभमन गिल – 1149 रन
6. उन्मुक्त चंद – 1149 रन
टीम इंडिया में डेब्यू के हकदार हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने यह साबित कर दिया कि वह टीम इंडिया में डेब्यू के हकदार हैं. अगर 14 साल का ये क्रिकेटर टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करेगा तो किसी को भी हैरानी नहीं होगी. वैभव सूर्यवंशी बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज हैं. साथ ही वह लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलिंग भी करते हैं. वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 साल की उम्र में IPL डेब्यू कर सनसनी मचाई थी. 28 अप्रैल 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए IPL मैच में वैभव सूर्यवंशी ने केवल 35 गेंदों में ही शतक ठोक दिया था. वैभव सूर्यवंशी IPL के इतिहास में सबसे तेज शतक ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था.
बिहार से गहरा नाता
वैभव सूर्यवंशी एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं. वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को भारत की ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जीत से कुछ दिन पहले हुआ था. वैभव सूर्यवंशी का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव में हुआ था. वैभव सूर्यवंशी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. साथ ही वह लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलिंग भी करते हैं. वैभव सूर्यवंशी बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. वैभव सूर्यवंशी ने साल 2024 में 12 की उम्र में रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. वैभव सूर्यवंशी के पिता का नाम संजीव सूर्यवंशी है. संजीव सूर्यवंशी भी एक क्रिकेटर थे. वैभव सूर्यवंशी ब्रायन लारा को अपना आदर्श मानते हैं. वैभव सूर्यवंशी समय-समय पर अपने खेल के बारे में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर से सलाह लेते हैं.