24 घंटे में पाकिस्तान ने टी20 में तोड़ा अपना रिकॉर्ड, बल्लेबाजी में हुआ कमाल

24 घंटे में पाकिस्तान ने टी20 में तोड़ा अपना रिकॉर्ड, बल्लेबाजी में हुआ कमाल


Last Updated:

Pakistan vs Australia, 3rd T20I: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अपने ही एक बड़े रिकॉर्ड को 24 घंटे के भीतर तोड़ दिया. मैच में पाकिस्तान ने 207 रन का स्कोर खड़ा किया. इससे पहले पाकिस्तान ने दूसरे टी20 में 198 रन बनाए थे, जिसमें उसने दमदार जीत हासिल की थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बनाया टी20 में रिकॉर्ड

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में पाकिस्तान ने 24 घंटे में अपने एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ किया. पाकिस्तान का ये रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़े स्कोर का है. लाहौर में खेले गए तीसरे टी20 में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नकुसान पर 207 रन का स्कोर खड़ा किया.

इस पहले सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने 198 रनों का स्कोर बनाकर मैच जीता था. तीसरे टी20 से पहले पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में ये सबसे बड़ा स्कोर था, लेकिन 24 घंटे में उसने अपने इस रिकॉर्ड को तोड़तकर नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया.

पाकिस्तान के लिए सैम अयूब और बाबर ने लगाई फिफ्टी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में पाकिस्तान के लिए सैम अयूब और बाबर आजम ने दमदार बल्लेबाजी की. पारी की शुरुआत करने उतरे सैम ने 37 गेंद में 56 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के भी लगाए. इसके अलावा पिछले दो मैच में फ्लॉप रहे बाबर आजम का भी बल्ला चला.

पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने दमदार वापसी करते हुए 36 गेंद में 50 रन बनाकर नाबाद रहे. बाबर के अलावा टीम के लिए शादाब खान ने भी धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंद में 46 रन कूट दिए. शादाब ने अपनी इस पारी में 5 छक्के और 2 चौके भी लगाए.

पाकिस्तान करे पास 2-0 की अजेय बढ़त

टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस घरेलू सीरीज में पाकिस्तान ने 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है. पाकिस्तान ने पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों से हराया था. वहीं दूसरे टी20 में पाकिस्तानी टीम ने 90 रनों से जीत दर्ज की थी. बता दें कि पाकिस्तान ने सीरीज के तीनों ही मैच में पहले बल्लेबाजी की. वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो इस सीरीज में उसने अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

24 घंटे में पाकिस्तान ने टी20 में तोड़ा अपना रिकॉर्ड, बल्लेबाजी में हुआ कमाल



Source link