IND vs NZ 5th T20I: टीम इंडिया में तूफानी बल्लेबाजों की भरमार है. अभिषेक शर्मा से लेकर शिवम दुबे तक सब ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले 31 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 271 रन ठोक एक बार फिर बता दिया कि वो इसी अंदाज में बैटिंग करने वाली है.इस मैच में भारत ने 46 रनों से जीत हासिल की और जीत के हीरो शतकवीर ईशान किशन रहे, जिन्होंने 43 बॉल पर 6 चौके और 10 छक्कों के दम पर 103 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर कई रिकॉर्ड बना दिए, लेकिन वो इस पारी में 10 छक्के लगाने के बाद भी स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा का महारिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए. अगर किशन के बल्ले से 4 छक्के और निकल जाते तो यह रिकॉर्ड ध्वस्त हो जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
ये रिकॉर्ड है एक T20I पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का, जो अभिषेक शर्मा के नाम है. उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में 13 छक्के मारे थे. ईशान किशन ने 31 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 सिक्स मारे. अगर 4 छक्के और वो लगा देते तो इस रिकॉर्ड में अभिषेक शर्मा की बादशाहत खत्म कर देते, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है. भारत के लिए एक T20I पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में किशन संयुक्त रूप से रोहित शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा के साथ लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. नंबर एक पर अभिषेक का नाम है.
भारत के लिए T20I की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
13- अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड, 2025*
10- रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, 2017
10- संजू सैमसन बनाम साउथ अफ्रीका, 2024
10- तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका, 2024
10- ईशान किशन बनाम न्यूजीलैंड, 2026*
ऐसा करने वाले दूसरे विकेटकीपर बैटर बने
ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने T20 करियर का छठा शतक ठोका. वो दुनिया में विकेटकीपर के तौर पर T20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन चुके हैं. इस मामले में साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के ओपनर क्विंटन डी कॉक नंबर एक पर हैं, जिन्होंने बतौर विकेटकीपर बैटर 8 शतक दर्ज किए हैं.
कीवी टीम के खिलाफ सबसे तेज शतक
ईशान किशन अब T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. उन्होंने कुसल परेरा का रिकॉर्ड ब्रेक किया, जिन्होंने 44 बॉल पर सेंचुरी मारी थी, लेकिन अब किशन ने 42 बॉल पर ये कमाल कर दिखाया. किशन के शतक की खास बात ये भी रही कि वो T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 5वां शतक बनाने में सफल रहे.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: आखिरकार पूरा हुआ Arshdeep Singh का ये सपना… 31 जनवरी को बना लिया करियर की सुनहरी याद