OPINION: कहीं हारकर तो कहीं हार के डर से पीठ दिखाकर भागा पाकिस्तान

OPINION: कहीं हारकर तो कहीं हार के डर से पीठ दिखाकर भागा पाकिस्तान


Last Updated:

Pakistan boycott india match: पाकिस्तान के दिलों में भारत के खिलाफ हार का डर इस कदर हावी है कि उसने एक जगह तो मात खाकर टूर्नामेंट से बाहर होने की कीमत चुकाई. वहीं दूसरी ओर हारने के डर से उसने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया है. भारत ने पाकिस्तान को सुपर सिक्स में 58 रन से हराकर अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई. इसके बाद पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को प्रस्तावित मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया.

कहीं भारत से हारकर बाहर हुआ तो कहीं हारने के डर से पीठ दिखाकर भागा पाकिस्तान.

नई दिल्ली. पाकिस्तान तुम क्या कितना गिरोगे. गिरने की भी हद होती है.एक ओर तुम्हारी जूनियर टीम भारत से हारकर अंडर 19 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाती है और उसके तुरंत बाद तुम हार के डर से टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरने का फैसला करते हो. क्या तुमने कभी सोचा है कि इसका परिणाम क्या हो सकता है. ऐन मौके पर तुम्हारा मैदान छोड़कर भागना ये दिखाता है कि तुम्हारे अंदर कहीं न कहीं ये डर घर कर गया है कि अगर इस बार भी भारत से तुम हारे तो क्या होगा. खैर, अब जब तुमने भारत के खिलाफ 15 फरवरी लीग मुकाबला बहिष्कार करने का फैसला कर ही लिया है तो, इसके गंभीर पिरणाम भुगतने को भी तैयार रहो. आईसीसी तुम्हें ऐसे नहीं छोड़ने वाली है. जिस तरह से बांग्लादेश को उसकी औकात दिखाई गई, तुम्हारा भी हश्र कुछ वैसा ही होने वाला है. तुमने भारत के खिलाफ मुकाबला छोड़ने का फैसला क्यों किया, क्या तुम्हारे पास इसकी कोई ठोस वजह है? अरे, दुम दबाकर पीछे भागने वालों यह मुकाबला श्रीलंका में होना है. ना कि भारत में. फिर तुम्हारी सरकार ने ये विवादास्पद फैसला क्यों लिया.

अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से हराकर उस टूर्नामेंट से ही बाहर कर दिया. पाकिस्तान को यह बात अच्छी तरह से पता थी कि उसे सेमीफाइनल में एंट्री के लिए 253 रन के लक्ष्य को 33.3 ओवर में हासिल करनी है, फिर भी तुम लोगों ने कछुए वाली चाल चली. सोचा कि हम सेमीफाइनल में बेशक नहीं पहुंचेंगे लेकिन भारत को हराकर ही रहेंगे. लेकिन तुम्हारे इस नापाक इरादों पर भारत की ‘यंगिस्तान’ ने पानी फेर दिया. तुम भारत का सामना पूरे 50 ओवर भी नहीं कर सके और 46.2 ओवर में 194 रन पर घुटने टेकने पर मजबूर हो गए.

कहीं भारत से हारकर बाहर हुआ तो कहीं हारने के डर से पीठ दिखाकर भागा पाकिस्तान.

गंभीर पिरणाम भुगतने को तैयार रहे पाकिस्तान
अभी अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर सिक्स का मुकाबला खत्म भी नहीं हुआ था कि तुम्हारी सरकार इतनी भी हिम्मत नहीं दिखा सकी कि वह ऑफिशियल बयान जारी करके ये ऐलान करे कि वो भारत के खिलाफ अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं उतरेगा. सोशल मीडिया का सहारा लिया और दो लाइन में बात को रफा दफा कर दिया. लेकिन तुम ये भूल गए कि इससे तुम्हारे नापाक इरादे पूरे नहीं होंगे. अगर तुम्हे भारत के खिलाफ नहीं खेलना है तो फिर अपनी जूनियर टीम को हमारे खिलाफ जिम्बाब्वे में क्यों उतारा.उसे भी मना कर देते. लेकिन तुमने ऐसा नहीं किया, क्यों? क्या इसका उत्तर है तुम्हारे पास. ऐसे में अगर तुम्हें भारत से नहीं खेलना है तो सभी खेलों में अपनी टीमों को मत भेजो.

बांग्लादेश के विरोध में पाकिस्तान ने लिया फैसला
पाकिस्तानी सरकार ने कायरों की तरह कहा, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भागीदारी को मंजूरी देती है, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी.’ इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा था कि बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद टीम की भागीदारी पर अंतिम फैसला सरकार द्वारा लिया जाएगा. अब यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान सरकार ने ये फैसला विश्व कप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किए जाने के विरोध में लिया है. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की थी लेकिन आईसीसी ने उसे ठुकरा दिया था.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

OPINION: कहीं हारकर तो कहीं हार के डर से पीठ दिखाकर भागा पाकिस्तान



Source link