T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान, नकवी-शहबाज के ऐलान से मचा घमासान

T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान, नकवी-शहबाज के ऐलान से मचा घमासान


T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. पाकिस्तान सरकार ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में राष्ट्रीय टीम की भागीदारी को मंजूरी दे दी है. हालांकि, असली ट्विस्ट ये है कि पाकिस्तान ने ये फैसला लिया है कि वो 15 फरवरी को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में नहीं उतरेगा. पाकिस्तान का ये निर्णय टी20 वर्ल्ड कप के समीकरण को पूरी तरह से बिगाड़ सकता है. हालांकि, इस मामले में अभी आईसीसी की तरफ से आधिकारिक बयान आना बाकी है. 

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया था. आईसीसी के शेड्यूल के अनुसार 15 फरवरी को कोलंबो में दोनों टीमों के बीच मुकाबला था, लेकिन अब पाकिस्तान सरकार के फैसले से इस महामुकाबले पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source




Source link