अमेरिका-नामीबिया में नहीं जान, इसलिए भारत से नहीं खेलना चाहता पाकिस्तान? कहीं उल्टा ना पड़ जाए नकवी का प्लान

अमेरिका-नामीबिया में नहीं जान, इसलिए भारत से नहीं खेलना चाहता पाकिस्तान? कहीं उल्टा ना पड़ जाए नकवी का प्लान


T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कदम रखने से पहले ही पाकिस्तान ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है. रविवार (1 फरवरी) को PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पीएम शहबाज शरीफ के साथ लंबी मीटिंग कर ये फैसला लिया कि उनकी टीम आगामी T20 विश्व कप में भाग तो लेगी, लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ कोलंबो में होने वाले मैच को बहिष्कार करेगी. बड़ा सवाल ये है कि बांग्लादेश के समर्थन के नाम पर पाकिस्तान जो ड्रामा कर रहा है, इसके पीछे उसकी सोच क्या है? क्या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने ग्रुप्स को देखकर बेफिक्र है और रिस्क लेने को तैयार है?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. जिन्हें, 4 ग्रुप्स में बांटा गया है. Group-A में भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया उर नीदरलैंड है. ग्रुप स्टेज में टॉप-2 पर फिनिश करने वाली टीम अगले स्टेज यानी सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करेगी.

अपने ग्रुप को हल्के में ले रहा पाकिस्तान?

Add Zee News as a Preferred Source


भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने पर पाकिस्तान को नुकसान तो होगा. ICC के नियमानुसार अगर 15 फरवरी को पाक मैदान पर नहीं उतरता है तो टीम इंडिया के खाते में दो अंक जुट जाएंगे. इसके पाकिस्तान के नेट रनरेट पर भी काफी असर पड़ेगा. हालांकि, पाक ये रिस्क लेने को तैयार है. इसके पीछे की बड़ी वजह ये हो सकती है कि पाकिस्तान अपने ग्रुप में मौजूद बाकी टीमों को कमजोर समझ रहा है और उसे लगता है कि अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड के खिलाफ उसकी जीत पक्की है. हालांकि, उनका ये दांव उल्टा पड़ सकता है.

अमेरिका से हार चुका है पाकिस्तान

पाकिस्तान को ज्यादा पीछे जाने की जरूरत भी नहीं है. दो साल पहले 2024 टी20 वर्ल्ड कप में USA ने उनके घमंड को चकनाचूर करते हुए गहरा जख्म दिया था. दलास में खेला गया वो मुकाबला सुपर ओवर तक गया था, जहां अमेरिका ने 5 रन से बाजी मारी थी. वहीं, इसी ग्रुप में मौजूद नीदरलैंड ने भी 2009 टी20 वर्ल्ड कप में लॉर्ड्स के मैदान पर बड़ा उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को हराया था. ऐसे में अगर ये दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दे तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी.

एक हार से हो सकता है काम-तमाम!

अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ नहीं खेलता है तो बाकी मैचों में सलमान अली आगा की टीम पर बहुत दबाव रहेगा. दबाव की स्थिति में पाकिस्तान की टीम से गलती भी हो सकती है. 10 फरवरी को कोलंबो में उनका सामना अमेरिका से है. अगर इस मैच में पाकिस्तान हारा तो टी20 वर्ल्ड कप में उनका सफर मुश्किल हो सकता है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज में ही बेइज्जत होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के मुकाबले (ग्रुप स्टेज)

7 फरवरी: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड- कोलंबो
10 फरवरी: पाकिस्तान बनाम अमेरिका- कोलंबो
15 फरवरी: पाकिस्तान बनाम भारत- कोलंबो
18 फरवरी: पाकिस्तान बनाम नामीबिया- कोलंबो

ये भी पढ़ें: क्यों इतना उछल रहा पाकिस्तान… बहिष्कार वाले कदम से ICC को कितना नुकसान? समझें ‘अरबों रुपये के खेल’ के मायने

 



Source link