आगर मालवा में 1 फरवरी रविवार को वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन चार पहिया वाहनों को चिन्हित कर यातायात थाने में खड़ा कराया। जांच के बाद, सोमवार को संबंधित नाबालिग वाहन चालकों को उनके पालकों के साथ थाने बुलाया गया। पुलिस ने अभिभावकों की मौजूदगी में नाबालिगों को समझाइश दी और भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने की सख्त हिदायत दी। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कई धाराओं में चालानी कार्रवाई भी की गई। नाबालिग द्वारा वाहन चलाना, खतरनाक ढंग से वाहन चलाना और बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने सहित अन्य मामलों में कुल 22,000 रुपये का चालान किया गया। नाबालिगों काे वाहन नहीं चलाने दे यातायात थाना प्रभारी जगदीश यादव ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। उन्होंने स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
Source link